सूरत : महिला द्वारा एक ही मकान को दो बार बेचने की कोशिश, पुलिस में केस दर्ज

सूरत के भेस्तान में रहने वाली एक महिला के खिलाफ शख्स द्वारा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शख्स के आरोप के अनुसार भेस्तान उम्मीदनगर में रहने वाली महिला ने 2013 में जिस मकान को बेचने के बाद फिर से उसे बेचने के बहाने साटाखत तैयार कर उससे 3 लाख रुपये ऐंठे थे। 
लिंबायत के सरदारनगर में रहने वाले 42 वर्षीय निज़ामुद्दीन शाह ने उपयुक्त शिकायत दर्ज करवाई थी। निज़ामुद्दीन अपनी बहन जो की भेस्तान के उम्मीदनगर में उससे मिलने गया था। इस दौरान उसकी मुलाक़ात नजदीक में रहने वाले सईदाबेन के भाई निजाम के साथ हुई थी। जिसने उसे एक मकान बेचने की बात कहीं। इसके चलते दोनों मकान देखने के लिए चले गए। हालांकि निज़ामुद्दीन को मकान महंगा लगा। जिसके चलते उसने मना कर दिया। 
हालांकि इसके बाद निजाम ने अपनी बहन सईदा का प्लॉट कम कीमत में बेचने की बात कहीं थी। निज़ामुद्दीन को भी सईदा का घर पसंद आ गया था। जिसके चलते उसने निजाम और सईदा को एक लाख रुपये टोकन दिया था। टोकन लेने के बाद दोनों ने मकान का साटाखत बना दिया था। जिसके बाद निज़ामुद्दीन ने उन्हें और भी दो लाख दिये। हालांकि इसके बाद जब निज़ामुद्दीन ने सईदा से मकान का कब्जा मांगा तो सईदाबेन बात टालने लगी। सईदाबेन ने पैसे लेने से भी इंकार कर दिया और अपना मकान बंद कर के चली गई। 
इसके चलते निज़ामुद्दीन ने अपनी और से जांच-पड़ताल की तो पता चला की सईदा ने इसके पहले ही वह मकान साल 2013 में अफसरखान पठान नामक व्यक्ति को बेच दिया था और उससे 60 हजार रुपये भी लिए थे। ऐसे में बेचे हुए मकान को फिर से बेच कर उसके नाम पर खुद से 3 लाख ऐंठे होने की शिकायत निज़ामुद्दीन में सचिन पुलिस स्टेशन में लिखवाई थी।
Tags: Gujarat