सूरत : लड़की अपने घर में कपड़े बदल रही थी, सिक्योरिटी गार्ड खिड़की से अंदर घुस गया; जानें कैसे पहुंची पुलिस

सूरत : लड़की अपने घर में कपड़े बदल रही थी, सिक्योरिटी गार्ड खिड़की से अंदर घुस गया; जानें कैसे पहुंची पुलिस

लड़की बदल रही थी कपड़े तो ग्रिल और पाइप के सहारे उपर चढ़ लड़की के फ्लैट में घुस गया था गार्ड

शहर में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और अनैतिक घटनाओं के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान बन चुका है। बीते कई दिनों में बहुत से मामले सामने आये है जहाँ किसी न किसी बच्ची या युवती के साथ दुराचार या दुष्कर्म की घटना बनी हो। ऐसा ही प्रयास एक बार फिर होते होते रह गया। सुचना मिलने के महज 7 मिनट के भीतर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ भी गलत होने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार डुमस रोड पर आई लक्जूरियस होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली एक लड़की पास के ही एक अपार्टमेंट में रहती थी। मूल रूप से पंजाब की ये 21 वर्षीय लड़की 11 तारीख की आधी रात को काम से घर आई और बेडरूम में लाइट जलाकर कपड़े बदलने लगी। इस दौरान उसी अपार्टमेंट का सुरक्षा गार्ड ग्रिल और पाइप के माध्यम से बालकनी तक आया और फिर स्लाइडिंग खिड़की को धक्का मार कर लड़की के फ्लैट में घुस गया।
इस अप्रत्याशित घटना से लड़की घबरा गयी और चिल्लाते हुए बाथरूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद लड़की ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में 100 डायल कर पहले पुलिस को और फिर अपनी बहन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के 7 मिनट के भीतर ही डुमस पुलिस वहां पहुंची और युवती से छेड़छाड़ करने वाले सुरक्षा गार्ड सुनील मानसिंह डामोर (25) को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 1 महीने पहले ही काम पर नियुक्त किया गया सुरक्षा गार्ड सुनील मानसिंह डामोरपिछले 15 दिनों से गंदी निगाहों से लड़कियों को देख रहा था और कोई न कोई बहाने बनाकर फ्लैट में आ जाता था। घटना के वक्त पांच लड़कियां बच्ची के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। साथ ही जब पुलिस ने गार्ड से लड़की के फ्लैट में जाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उससे मिलने गया था क्योंकि वह उसे बहुत पसंद करता था। गार्ड 12 फुट के पाइप पर चढ़कर फ्लैट में घुस गया। कोर्ट ने गार्ड को लाजपुर जेल भेज दिया है।
Tags: Surat