
सूरत : विवाहिता कर रही थी नाइट-वॉक, वो आया और हाथ पकड़ लिया!
By Loktej
On
पुलिस में शिकायत करने पर सिरफिरे को हिरासत में लिया गया
शहर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं हो रही बल्कि ऐसा लग रहा जैसे अपराधियों में पुलिस और प्रशासन को लेकर कोई भय ही नहीं रह गया है। अब सरथाना क्षेत्र में नाइट वॉक निकली एक हीरा निर्माता की पत्नी का पिछले दो साल से पीछा कर रहे एक युवक ने सार्वजनिक रूप से उसका हाथ पकड़कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। हाथ पकड़ कर आरोपी ने महिला से सवाल किया कि “तुम मेरे साथ बात क्यों नहीं करती।”
घटना की जानकारी के अनुसार कापोदरा इलाके में रहने वाले हीरा निर्माता की 37 वर्षीय पत्नी निरूपा (बदला हुआ नाम) बीती रात करीब साढ़े नौ बजे टहलने निकली थी। जब निरूपा सरथाना हरेकृष्ण एक्सपर्ट नाम की हीरा फैक्ट्री के पास से गुजर रही थी, तो विपुल नाम का एक पुरुष उसका पीछा करते हुए आया। विपुल ने सार्वजानिक स्थल पर सार्वजानिक रूप से निरूपा का हाथ पकड़कर उसके शरीर को अनैतिक रूप से छूने लगा। अश्लील इशारे करते हुए कहा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती।
अपने साथ अचानक और अप्रत्याशित रूप से हुए इस हमले से निरूपा चौंक गई और उसने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगी। निरूपा ने विपुल से पूछा कि वो उसका पीछा क्यों कर रहा! हालांकि, निरूपा ने अपने पति और पुलिस को मामले की जानकारी दी और जल्द ही दोनों मौके पर पहुंचे और कपोदरा पुलिस ने विपुल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। गौरतलब है कि विपुल पिछले दो साल से निरूपा का पीछा कर रहा था। निरूपा के कई बार डांटने के बाद भी वह पीछा करता रहा।
Tags: