सूरत : रिंग रोड फ्लाईओवर ब्रिज बंद करने पर लगा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूरत : रिंग रोड फ्लाईओवर ब्रिज बंद करने पर लगा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूरत के अति व्यस्त रींगरोड फ्लायओवर ब्रिज को मरम्मत हेतू बंद किए जाने पर ब्रिज के नीचे ट्राफिक जाम लगा रहा

हर 50 मीटर पर पुलिस जवान तैनात होने से यातायात सरल हुआ
सूरत रिंग रोड पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर फ्लाईओवर ब्रिज के बंद होने के पहले ही दिन सूबह से ही ट्रैफिक जाम के नजारे देखने को मिले। पुल को दो महीने के लिए बंद करने का निर्णय निगम द्वारा लिया गया था क्योंकि फ्लाईओवर की मरम्मत की जानी थी। बुधवार से पुल बंद होने के कारण अडाजन, मजुरागेट से स्टेशन की ओर जा रहे वाहन चालक जाम में फंस गए। आज पहला दिन होने से पुलिस बंदोबस्त के बावजुद रिंग रोड पर सूबह पिक अवर्स में जाम की समस्या रही। उधना दरवाजा से सहारा दरवाजा तक हर 50 मीटर की दुरी पर पुलिस जवान तैनात थो जो वाहनों को रास्ते पर रूकने नही दे रहा था जिसके कारण यातायात सरल रहा। 
फ्लाईओवर बंद होने पर रिंग रोड और सड़क के दोनों ओर वाहन गुजर रहे थे लेकिन भारी यातायात के कारण सड़क पर जाम लगा गया था। ब्रिज के नीचे की सडके भारी मात्रा में वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि बाजार में टेम्पो चलने के कारण इस सड़क पर काफी ट्रैफिक रहता है। आज सूबह से ही पुलिस की गस्त और सडक के किनारे जगह जगह पर पुलिस  तैनात होने से किसी भी वाहन को रूकने नही दे रही थी। जिसके कारण ब्रिज के निचे से वाहन पिक अवर्स के बाद सरलता से पास हुए। 
पालिका आयुक्त ने अधिसूचना जारी करते हुए ब्रिज के नीचे किसी वाहन या टेम्पो को पार्क करने की अनुमति नही दी है। जिसके कारण पुरे दिन मार्केटों में एक भी ताका पार्सल का टेम्पो नही आया जिसके कारण ब्रिज के नीचे से भी आसानी से यातायाता जारी रहा। 
मनपा के ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्रिज के नीचे पे एन्ड पार्क के लिए बनाए गए बेरिकेट को दुर करने से मुख्य रास्ते के साथ ब्रिज के नीचे वाहन पार्कींग के स्थल से भी ट्राफिक पास किया गया। आज पहले दिन ब्रिज पर साधन सामग्री की आवागमन हुई है। कल से ब्रिज के मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा। पहेल दिन शुरूआत में ब्रिज के नीचे ट्राफिक जाम लगा रहा मगर पुलिस की उपस्थिति के कारण वाहनों को रुकने नही दिने पर ट्राफिक सरलता से पास होता रहा। 

Tags: