सूरत : सिविल अस्पताल परिसर में मिले गांजे की जांच नही हुई तो कोर्ट में जायेगी कांग्रेस

सूरत : सिविल अस्पताल परिसर में मिले गांजे की जांच नही हुई तो कोर्ट में जायेगी कांग्रेस

सूरत सिविल अस्पताल परिसर में मिले गांजे की घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, ७ दिनों में जांच नही हुई तो कोर्ट में जायेगी कांग्रेस

जिला कलेकक्टर को ज्ञापन देकर 7 दिनों में कार्यवाही करने की मांग की गयी
सूरत सिविल अस्पताल परिसर के अंदर से  5 फीट लंबा गांजा का पौध मिला था जिसकी जांच करने के बजाय किसीने जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है। इस मामले में सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द इस मामले की जांच करने की मांग की है। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है की सिविल केम्पस में जिसने भी गांजे का पौधा जलाया है उसकी जांच की जाए। अगर सिविल प्रशासन जांच नही कराता है तो जिला कलेक्टर इस मामले की जांच कराए। सरकरी प्रीमाईसीस में प्रतिबंधित गांजा का पौधा किसाने लगाया था। गांजे का पौधा किसाने जलाया इसकी जल्द से जल्द जांच हो। आगामी 7 दिनों में जाच नही होती है तो सूरत शहर कांग्रेस इस मामले को लेकर कोर्ट में शिकायत कर न्याय की मांग करेगी। 
हरीश सूर्यवंशी सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सिविल परिसर में गांजा के पौधे पाकर दुख हुआ। सिविल अस्पातल मजुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां के विधायक हर्ष संघवी राज्य के गृहमंत्री है। गृह राज्य मंत्री गुजरात को नशा मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके विधायक क्षेत्र यानी सरकारी सिविल अस्पताल परिसर में गांजा के पौधे बोए जा रहे हैं। ऐसे में गृह राज्य मंत्री को निश्चित तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आने वाले दिनों में इस तरह के गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
Tags: