सूरत : फेसबुक पर दोस्त बनी विवाहिता का नाजायज फायदा उठा रहे युवक को परिजनों ने समझाया पर नहीं माना, अब दुष्कर्म का मामला दर्ज

सूरत : फेसबुक पर दोस्त बनी विवाहिता का नाजायज फायदा उठा रहे युवक को परिजनों ने समझाया पर नहीं माना, अब दुष्कर्म का मामला दर्ज

पिछले कई समय से फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया साइट्स की मदद से एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद यौन शोषण के मामले सामने आते रह रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सूरत से सामने आया है, जहां युवक ने जबरदस्ती एक परिणित महिला को सापुतारा ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय मीनाबेन(बदला हुआ नाम) के पति मुंबई की एक आंगड़िया फर्म में काम करते हैं और वहीं रहते है। उनकी एक 10 साल की एक संतान भी है। 3 साल पहले फेसबुक पर मीनाबेन की मिकेत पटेल नाम के एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी और दोनों के बीच नियमित रूप से बातें शुरू होने लगी। अचानक एक दिन दोपहर के समय मिकेत मीनाबेन के घर पर पहुंच गया और उनके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उनके साथ दुष्कर्म किया। 
इसके बाद आए दिन पति के अनुपस्थिति में मिकेत मीनाबेन के घर पर जाकर चाकू की नोंक पर उनके साथ संबंध बनाता। यही नहीं मिकेत ने उनके फोटो तथा वीडियो भी निकाल लिए थे, जिसका इस्तेमाल कर वह उनके ब्लैकमेल करता रहता। इस बीच नवरात्रि के समय में उनके साथ जबरदस्ती कर मिकेत मीनाबेन को सापुतारा ले गया, जहां जबरन उन्हें दारू पिलाकर मिकेत ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 
मिकेत और मीनाबेन के बीच की सारी खटपट की जानकारी उत्तरायण के दौरान मीनाबेन के पति को हो गई। जिसके चलते उन्होंने मिकेत को समझाने का प्रयास किया। हालांकि मिकेत उनकी बात समझने को तैयार नहीं था और इसके बाद भी वह मीनाबेन को उनके पति तथा बेटे को मार देने की धमकी देता रहता था। जिसके चलते अंत में परेशान होकर मीनाबेन ने सारी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी मिकेत पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।