सूरत : बेचारे किसान के खेत में आम के 75 वृक्ष कोई काट कर रफूचक्कर हो गया!

सूरत : बेचारे किसान के खेत में आम के 75 वृक्ष कोई काट कर रफूचक्कर हो गया!

सूरत में ओलपाड़ तहसील से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक किसान के आम के बागान में से किसी अंजान शख्स ने 75 आम के पैड काट दिये है। जिसके चलते किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। किसान ने ओलपाड़ पुलिस, वनविभाग और मामलतदार को लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गोला गाँव के हर्षद अमृतभाई पटेल ने अपनी खानदानी जमीन में अगस्त 2018 में 112 आम के पेड़ लगाए थे। चार साल के बाद इस समय वह आम के पेड़ काफी अच्छी तरह से बढ़ चुके थे। हालांकि मंगलवार की रात को कुछ अंजान लोगों ने मिलकर काट दिये थे। इसके चलते हर्षद पटेल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। 
अपने इस नुकसान की वीडियोग्राफी कर और तस्वीरें खींच कर हर्षद पटेल ने अंजान लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इसके अलावा वनविभाग और मामलदार ऑफिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
Tags: Surat