सूरत : ग्रीष्मा के माता-पिता को सांत्वना देकर भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने न्याय का आश्वासन दिया

सूरत : ग्रीष्मा के माता-पिता को सांत्वना देकर भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने न्याय  का आश्वासन दिया

परिवार को जल्द न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया है : पाटिल

बहुच‌र्चित ग्रीष्मा वेकरिया हत्याकांड का गहरा असर हुआ है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ग्रीष्मा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रीष्मा के पिता को सांत्वना दी और घायल भाई के बारे में जानकारी ली। बाद में पाटिल ने कहा कि परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्री हर्ष संघवी और पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि जांच में तेजी लाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह महत्वपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पाटिल ने आगे कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है।
नवसारी के सांसद और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के साथ शहर के भाजपा अध्यक्ष निरंजन झाझमेरा और बारडोली के सांसद प्रभु वसावा सहित भाजपा नेता भी थे। सभी ने ग्रीष्मा के पिता और भाई से मिले। परिवार को शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया गया। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री और पुलिस को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
ग्रीष्मा के पिता ने कहा कि सी.आर. पाटिल ने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही बेटी को दल्द न्याय मिले ऐसा आश्वासन दिया है।  हम भी उम्मीद करते है कि ग्रीष्मा के साथ जो हुआ वो किसी के साथ नहीं हो और हमें भी जल्द इंसाफ मिले। हम न्याय चाहते हैं ताकि ऐसा कृत्य करने से पहले आरोपी कांप उठे। 
Tags: