सूरत : मानसिक रूप से बीमार महिला को अज्ञात शख्स ने गर्भवती कर दिया, 9 महीने बाद प्रसुति-पीड़ा के समय भेद खुला

सूरत : मानसिक रूप से बीमार महिला को अज्ञात शख्स ने गर्भवती कर दिया, 9 महीने बाद प्रसुति-पीड़ा के समय भेद खुला

सूरत जिले के महुवा तहसील की एक मानसिक अस्थिर युवती के साथ एक अंजान शख्स ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे गर्भवती बना दिया। मानसिक रूप से अस्थिर होने के कारण वह किसी को कुछ समझा नहीं पाती थी। हालांकि जिस दौरान महिला को प्रसुति-पीड़ा हुई, तो पूरा मामला उजागर हुआ।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महुवा के एक गाँव में 32 वर्षीय मानसिक बीमार युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है। घर के सभी लोग मजदूरी करने के लिए जाते है, जिसके चलते वह अक्सर घर पर अकेली ही रहती थी। महिला के इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर एक अंजान शख्स ने तकरीबन 9 महीने पहले ही महिला के साथ संबंध बनाया था। 28 जनवरी को महिला को पेट में काफी तेजी से दर्द शुरू हुआ और वह ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। जिसके चलते उसे नजदीकी दवाखाने ले जाया गया। जहां से उसे खारेल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहाँ कुछ समय के इलाज से युवती को राहत हुई तो परिजन उसे घर लेकर आ गए।
हालांकि दूसरे दिन फिर एक बार युवती को पेट दर्द शुरू हुआ, जिसके चलते परिजन उसे अनावल सरकारी अस्पताल ले गए। वहाँ से युवती को वलसाड सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने युवती को 9 महीने का गर्भ होने की जानकारी दी। यह सुनते ही युवती के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। हालांकि मानसिक अस्थिर युवती उसके साथ यह सब किसने किया उसकी जानकारी देने में भी असमर्थ थी।
इसी बीच सिविल अस्पताल में महिला की सिजेरियन के द्वारा डिलिवरी की गई। जिसके बाद बच्चे को काच की पेटी में रखा गया। फिलहाल पूरे मामले में अंजान शख्स के खिलाफ केस दुष्कर्म का केस दर्ज कर महुवा पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की है।