सूरत : कॉंग्रेसी पार्षद सुबह भाजपा में शामिल हुआ, शाम को फिर निकाला गया!

सूरत  : कॉंग्रेसी पार्षद सुबह भाजपा में शामिल हुआ, शाम को फिर निकाला गया!

सरकार और पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों के चलते पार्टी में से निकाले गए

आए दिन चुनावी पार्टियों में उम्मीदवारों के आवागमन की सूचनाएँ सामने आती ही रहती है। कई उम्मीदवार होते है जो अपनी पार्टी में उनकी जरूरतों के पूर्ण ना हो पाने के कारण दूसरी पार्टी को जॉइन कर लेते है। पर सोच लो की किसी को सुबह पार्टी में जॉइन करने के बाद शाम को उसे निकाल दिया जाये तो, ऐसी ही स्थिति कड़ोदरा नगरपालिका में कांग्रेस की सीट पर से चुने आगे सदस्य संजयभाई के साथ खड़ी हुई है। सुबह भाजपा में शामिल करने के बाद उन्हें शाम को पार्टी में से निकाल दिया गया था। यही नहीं भाजपा में से निकाले जाने के बाद कांग्रेस ने भी वापिस उन्हें पार्टी में स्वीकार करने से मना कर दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की और से चुने गए पार्षद संजय शर्मा को शुक्रवार को कड़ोदरा नगर भाजप के प्रमुख शैलेसभाई श्रीवास्तव ने नगरनिगम के उपप्रमुख संतोषबेन यादव, निर्माण समिति के सदस्य धनंजय झा तथा अन्य कई लोगों के सामने भाजपा का खेस पहनाया था। हालांकि जैसे ही इसकी जानकारी जिला संगठन को हुई उन्होंने प्रदेश प्रमुख सी आर पाटील का ध्यान इस और खींचा। 
जिला संगठन द्वारा पाटील को जानकारी दी गई कि संजय शर्मा ने इसके पहले सरकार के खिलाफ काफी टिप्पणी की थी और सोशल मीडिया में पुलिस के खिलाफ भी काफी बकवास की थी। इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश प्रमुख ने तुरंत ही नगरपालिका संगठन प्रमुख को फोन कर संजय शर्मा को भाजपा में निकाल देने का फरमान सुनाया था। इस परिस्थिति में वह सुबह भाजपा में आए तो सही पर शाम होने के पहले ही वह बाहर भी हो गए। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने खुद को भाजपा में शामिल किए गए होने की बड़ाई हाँके रखी है। उनका कहना है कि भाजपा के किसी भी नेता ने उन्हें ऐसा नहीं कहा है। 
वहीं दूसरी और कड़ोदरा नगर संगठन के प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह उन्हों ने ही संजय शर्मा का भाजपा में स्वागत किया था। पर इसके बाद सीआर पाटिल द्वारा उन्हें संजय शर्मा को पार्टी में से निकाल देने की टेलिफोनिक सूचना मिली थी। हालांकि इस बारे में वह अभी और कुछ भी नहीं कह सकते।
Tags: Surat