सूरत : उत्तरायण पर्व को भाजपा द्वारा जनसंपर्क माध्यम बनाने का प्रयास, प्रदेश में बांटेगी 25 लाख 'मोदी' पतंग

सूरत : उत्तरायण पर्व को भाजपा द्वारा जनसंपर्क माध्यम बनाने का प्रयास, प्रदेश में बांटेगी 25 लाख 'मोदी' पतंग

पतंग पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ तरह-तरह के नारे लिखे हुए हैं

'आजादी का अमृत महोत्सव, दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान' जैसे नारे लिखे हैं
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा संगठनात्मक जनता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां भी लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिले उसका सदुपयोग करने से नहीं चूकते है।  इससे उनका संगठन भी मजबूत होता दिख रहा है। उत्तरायण पर्व के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि वाली पतंग आसमान में उड़ती नजर आएंगी। बीजेपी ने पूरे राज्य में 25 लाख से ज्यादा पतंग बांटने की योजना बनाई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के अंबानगर स्थित कार्यालय से पतंग वितरण की शुरुआत हुई। राज्य भर में पतंगों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। रंग-बिरंगी पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो तो होगी लेकिन कई और नारे भी लिखे गए हैं। नारों के माध्यम से एक तरह का जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। सूरत शहर और जिले में भी गुरुवार से पतंग वितरण शुरू हो गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ कोरोना में संक्रमण के बारे में लोगों में जागरूकता  संदेश के रूप में लोगों के बीच पतंग का वितरण किया जाएगा। पतंग पर  अमृत महोत्सव के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हैं, तो  कुछ पतंगों पर टीकाकरण के महत्व पर लिखा मिलेगा। जो संदेश हम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, वह पतंग के जरिए बखूबी संप्रेषित किया जा सकता है। तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य भर में लगभग 25 लाख पतंगों का वितरण किया जाएगा।
राज्य भर में बांटी जाने वाली हर पतंग में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है। इसके साथ ही भाजपा सरकार के कई स्लोगन भी लिखे गए हैं। जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव, दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान, मेक फॉर वर्ल्ड, हैप्पी मकरसंक्राति जैसे नारे लिखे गए हैं।
Tags: