सूरत : दस दिन पहले पैदा हुए बेटे का चेहरा देखने से पहले युवक की मौत

सूरत :  दस दिन पहले पैदा हुए बेटे का चेहरा देखने से पहले युवक की मौत

किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया, सिविल में लाए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत

सूरत जिले के किम-पिपोदरा के पास एक अज्ञात चालक ने  राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया। अज्ञात के रूप में सिविल लाए गए युवक की कई घंटों के उपचार के बाद मौत हो गई।  सोमवार देर शाम हिट एंड रन मामले में मृतक की पहचान विमल गोडा के रुप में हुई। विमल  10 दिन पहले ही पिता बना था। पति की मौत की खबर सुनते ही माता बनीं पत्नी  सदमे में चली गई। मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र गोडा  ने कहा कि विमल (उम्र- 28) एक महीने पहले ओडिशा से रोजगार की तलाश में सूरत आया था। विमल अपने गृहनगर में खेती करता था। हालांकि, कृषि में कोई आय नहीं देखकर, सूरत काम की तलाश में आया और लूम्स खाते में काम करना शुरू कर दिया।
सोमवार शाम को काम से निकलने के बाद विमल अपने बड़े भाई राजेंद्र से मिलने आया था, जहां से वापस खाते में जाते समय किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार फरार हो गई, लेकिन दुर्घटना के बाद  लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। 108 की मदद से विमल को तत्काल इलाज के लिए सिविल लाया गया और तत्काल ऑपरेशन की जरुरत पड़ी। हालांकि कुछ देर इलाज के बाद विमल की मौत हो गई। विमल की शादी एक साल पहले हुई थी। वैवाहिक जीवन के दौरान 10 दिन पहले ही विमल पिता बने थे। वह अपने बेटे का मुंह देखने गांव जाने की बात करने ही भाई से मिलने गये था। हालांकि, कालमुखी वाहन विमल कुचल दिया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के समय घायल अज्ञात था। जांच में मृतक के नाम और परिवार का पता चला है। कोसंबा पुलिस फिलहाल आगे की जांच कर रही है। विमल चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मृत्यु के बाद, माँ ने चारों बेटों की देखभाल की।
Tags: