सूरत : पेपर लीक मामले में शहर कांग्रेस ने आसित वोरा के इस्तीफे की मांग की

सूरत : पेपर लीक मामले में शहर कांग्रेस ने आसित वोरा के इस्तीफे की मांग की

गौण सेवा चयन बोर्ड की लापरवाही के कारण पेपर लीक की घटना होने का विपक्ष द्वारा बोर्ड के अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है

हेड क्लार्क का पेपर लीक मामले में कलेक्टर को ज्ञापन देने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया 
हेड क्लार्क का पेपर लीक होने से राज्य सरकार घेरे में आ गई है। इसको लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। हजारों छात्रों ने ईमानदारी से तैयारी की, लेकिन विपक्ष बार-बार  सेवा चयन बोर्ड की लापरवाही के कारण पेपर लीक की घटना होने का विपक्ष द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। इस वजह से गौण सेवा आयोग के अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग की जा रही है। लगातार पेपर लीक होने से अध्यक्ष असित वोरा संदेह के घेरे में हैं। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने आसित वोरा के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला सेवा भवन में कलेक्टर को एक आवेदन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर हरीश सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद असलम सायकलवाला, सूरेश सोनवणे सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध में नारेबाजी की। आसित वोरा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और छात्रों के साथ अन्याय और विश्वासघात करने वालों के खिलाफ ईमानदार कार्रवाई करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रवक्ता किरण रायका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासक तानाशाही कर रहे हैं। उनके इशारे पर राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है आसित वोरा अध्यक्षता में एक बार नही, दो बार नहीं  लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाता है, तो निश्चित रूप से अध्यक्ष के प्रदर्शन के बारे में सवाल होंगे। पेपर कितने लाख में बिका? आसित वोरा भी इसका हिस्सा हैं, क्या इसकी जांच होनी चाहिए।  पहले बेचा गया पेपर कितना में बेचा था और आसित वोरा ने इससे कितना कमाया? इसकी भी गहनता से जांच होनी चाहिए। 
Tags: