सूरत : पति को थी पत्नी के चारित्र्य पर शंका तो क्रोध में आकार सर पर मार दिया कुकर, ब्रेन हेमरेज के कारण पत्नी की हुई मौत

पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

शादी के बाद पति-पत्नी में झगड़े होना काफी आम बात है। हालांकि कई बार यह झगड़ा काफी उग्र हो जाता है और बात हाथापाई तक आ जाती है। ऐसी हाथापाई में कई बार पति या पत्नी को किसी तरह की चोट भी लग जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ सूरत के इस युगल के साथ। सूरत के अमरोली में रहने वाले पति ने अपनी पत्नी के चारित्र्य पर शंका रखते हुये पत्नी के सर पर कुकर मार दिया था। जिसके चलते पत्नी की मौत हो गई थी। 
सूरत के अमरेली में रहने वाले दंपत्ति में पति को उसकी पत्नी के चरित्र्य पर शंका गई थी। इस शंका में पति ने अपनी पत्नी के सर पर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया था। प्रेशर कुकर के हमले से चोटिल पत्नी को पति ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी करवाया। अस्पताल में ले जाने के बाद पति ने बताया की वह गिर गई थी। हालांकि चोट के निशान से अस्पताल के स्टाफ को शंका गई और उसने पुलिस को जानकारी दी थी। इसी दौरान ब्रेन हेमरेज के कारण पत्नी की मौत हो गई थी। 
पिछले कई दिनों से पति और पत्नी के बीच इस बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके चलते पति ने पत्नी के साथ हाथापाई की थी। पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने  आरोपी पति कको हिरासत में ले लिया था और पीड़ित के भाई को इस बारे में जानकारी दी थी। जैसे ही मृतक के भाई को इस बारे में जानकारी मिली वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और आधिकारिक शिकायत दर्ज कारवाई। जिसके चलते पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Surat