सूरत : खेत में मिला दो दिन का नवजात, बच्चे का सिविल में उपचार जारी

सूरत :  खेत में मिला  दो दिन का नवजात,  बच्चे का सिविल में उपचार जारी

खेत में मिले नवजात को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सिविल ले जाया गया

शहर के डिंडोली-सणिया रोड पर एक खेत में लावारिस बच्चे के मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। खेत मजदूर महिलाओं ने निर्मम मां को कोसते हुए  108 व पुलिस को सूचना दी। नवजात बालक  गर्भनाल में क्लेप किये  हुए हालात में मिले बच्चे को 108 की मदद से सिविल लाया गया। 2 दिन के बच्चे को छोड़ने की मां की मजबूरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। 
108 एम्बुलेंस के ईएमटी ने कहा कि वे कॉल प्राप्त करने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मजदूरों की भीड़ लगी हुई थी।  बच्चा एक महिला के हाथ में कपड़े में  लिपटा हुआ था। जांचकर्ताओं ने पाया कि बच्चे को फेंक दिया गया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे सिविल लाया गया।
खेत मजदूर महिलाओं ने निर्मम महिला को जमकर कोसने के बाद  108 और पुलिस को सूचना दी। 
बच्चे का कोई अभिभावक वारिस नहीं मिला है। डॉक्टर कह रहे हैं कि बच्चा स्वस्थ है। फिलहाल बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि नवजात एक कामकाजी महिला का हो सकता है।
Tags: