सूरत : मारवाड़ी युवा मंच का गौ सेवा कार्यक्रम, गुड़ अर्पित कर सदस्यों ने निभाई सेवा की परंपरा
माधव गौशाला में गौवंश को हरा चारा, गुड़ सहित अन्य आवश्यक सामग्री अर्पित की
मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा रविवार 22 मार्च 2026 को बमरोली रोड स्थित माधव गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर मंच के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान गौवंश को हरा चारा, गुड़ सहित अन्य आवश्यक सामग्री अर्पित की गई। साथ ही गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा कार्य भी किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक रामकिशन खेतान के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सचिव अमित केडिया, कोषाध्यक्ष प्रभात जालान, पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज, प्रकाश बिंदल सहित सदस्य राजेश डालमिया, अमित मस्कारा, पंकज जालान, पीयूष तात्या और विवेक लोहारका उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।
