सूरत : गृह राज्य मंत्री ने सूरत सिविल में दिव्यांगो को 5 व्हीलचेयर दान की

सूरत :  गृह राज्य मंत्री ने सूरत सिविल में दिव्यांगो को 5 व्हीलचेयर दान की

सूरत सिविल अस्पताल में स्थानिय विधायक एवं राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी के हाथो विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगोको ट्राइसाइकिल दान दिया गया

सिविल अस्पताल में  मरिजों के साथ विश्व दिव्यांग दिवस मनाया
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल देने पहुंचे गृह राज्य मंत्री ने सूरत सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां बाथरूम के बाहर सफाई चार्ट को लेकर अधीक्षक को फटकार लगाई। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के हाथों विकलांगों को 5 व्हीलचेयर सौंपने के बाद ट्रॉमा सेंटर का चक्कर लगाया। इकबाल काडीवाला ने कहा कि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगो को व्हीलचेयर दान करने के लिए सूरत के सिविल अस्पताल आए थे। वहां से वे ट्रॉमा सेंटर में घूम-घूम कर मरीजों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस बीच ट्रॉमा सेंटर के शौचालय के बाहर सफाई चार्ट पर आज कोई एंट्री नहीं देखने पर हर्ष सांघवी ने मामले के बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रभारी सिविल अधीक्षक  को सफाई को लेकर फटकार लगाई और दो नगरसेवकों को सिविल की सफाई की सारी जिम्मेदारी सौंप दी।  इकबाल काडीवाला को कब से सफाई नही हो रही है इस मामले की जांच और रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। वार्ड में गंदगी देखकर उन्हें अस्पताल की स्थिति का सही-सही अंदाजा हो गया था।

Tags: