सूरत : दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति और सास को उम्रकैद

सूरत : दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति और सास को उम्रकैद

ससुर ने हाथ-पैर बांधे, सास ने केरोसीन छिटका, पति ने तीली लगाई

समाज में आए दिन विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने के मामले सामने आते है। कई मामलों में तो विवाहिताओं को जान गंवानी पड़ती है। ऐसे एक मामला सामने आया है।  विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जलाने के मामले में कोर्ट ने महिला के पति और सास को उम्रकैद की सजा सुनाई।
इस मामले में मृतक हिनाबानू मिरजा की शादी महेताबबेग के साथ साल 2010 में हुई थी। लेकिन शादी के डेढ़ साल में उसके पास से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। इसमें पिछले 6 जनवरी 2013 को सुबह नौ बजे घर में झगड़ा हुआ और शाम पांच बजे पति महेताब ने आज इसको पता देना है ऐसा कहकर सास नजमा केरोसीन लेकर आयी और ससुर ने उसके हाथ बांध दिए और ससुर और ननंद ने महेताब को उकसाने पर उसने तीली लगाने से हिना बुरी तरह जल गई थी। 
इस मामले में कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा के अलावा पति को 15 हजार और नजमा को 2 हजार रूपये का दंड की शिक्षा सुनाई। केस में सरकार की ओर से ए.पी.पी. आर.पी. डोबरिया ने अपने दलील में कहा कि महिला का डी.डी. और उपचार करने वाले चिकित्सक के सबूतों से आरोप साबित होता है। केस में गंभीर रूप से घायल विवाहिता को मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां होश में आने के बाद दिए डाईंग डेक्लरेशन में उसे जलाने और ससुरालवालों द्वारा यह कृत्य किए जाने की साफ बात कहीं थी।

Tags: