सूरत : अब सिविल अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीजों को 48 घंटे के अंदर मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी

सूरत : अब सिविल अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीजों को 48 घंटे के अंदर मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी

वाहन दुर्घटना योजना शुरू करने के लिए जारी किया गया सर्कुलर

सिविल अस्पताल दक्षिण गुजरात का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इस अस्पताल में रोजाना हजारों लोग इलाज करवाने आते है। राज्य सरकार ने सडक़ हादसों में घायल व्यक्तियों की मृत्यु दर को कम करने के लिए दुर्घटना के बाद पहले 48 घंटे तक मुफ्त इलाज के लिए वाहन दुर्घटना योजना शुरू की गई है। यह योजना निजी अस्पताल और बाद में एक सिविल अस्पताल में शुरू की गई है। इस संबंध में सर्कुलर भी जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल एवं उचित उपचार उपलब्ध कराने तथा लोगों की जान बचाने एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए सडक़ दुर्घटना सहायता योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत पहले 48 घंटों में  50 हजार का रूपये तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल के अधिकारियों को गारंटी पत्र, दावा प्रपत्र, सहमति पत्र, अस्पताल को दिया जानेवाला प्रमाण पत्र, एमएलसी रजिस्टर की फोटोकॉपी, चोट का विवरण और पुलिस रिपोर्ट सहित जानकारी देनी होगी। 
 निजी अस्पतालों में वाहन दुर्घटना की योजना का पालन किया जा रहा है। सिविल और स्मीमेर अस्पताल में शिकायत थी कि घायल मरीजों सेएक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन  सहित जांच के लिए रूपये वसूले जा रहे है। हालांकि कुछ दिनों से सिविल और स्मीमेर अस्पताल में वाहन दुर्घटना योजना का अमल शुरू हो गया है। सिविल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने कहा कि सिविल के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों और कर्मचारियों को परिपत्र जारी कर इस योजना के बारे में सूचित किया गया है। डाटा एंट्री, फोटो समेत इस योजना की फाइल तैयार करने के लिए अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा।
Tags: