सूरत से मुंबई- भावनगर को जोडऩे वाली फ्लाइट एक दिसंबर से शुरू होगी
By Loktej
On
कोरोना के कारण बंद हुई मुंबई फ्लाइट 6 माह बाद शुरू
कोरोना के कारण सूरत- मुंबई के बीच ऑपरेट होने वाली फ्लाइट बंद कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण घटने के साथ ही सूरत एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक के बाद एक फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसमें करीबन 6 माह के बाद सूरत-मुंबई और भावनगर की फ्लाइट 1 दिसंबर से स्पाइस जेट द्वारा शुरू की जाएगी।
कोरोना संक्रमण घटने के साथ ही विविध राज्यों में कफ्र्यू को लेकर दी गई राहत के कारण इस बार दिवाली वेकेशन में लोग घुमने निकले है। जिसके कारण डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट के बुकिंग बढऩे से सूरत एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 6 माह में उसकी यथावत क्षमता 87 हजार के पार हो गई। एयरपोर्ट से मिले आंकड़ों के मुताबिक 6 माह पूर्व सूरत से महज 15 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। अक्टूबर में यह आंकड़ा बढक़र 87 हजार के पाय हुआ है। दूसरी ओर निजी एयरलाइंस कंपनियों द्वारा भी सूरत से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तैयारी बतायी है।
सूरत से हमेशा फूल रहने वाली सूरत- मुंबई फ्लाइट का ऑपरेशन जो कोरोना के कारण बंद कर दिया गया था। उसे फिर से शुरू किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मुंबई फ्लाइट शुरू करने की मांग के कारण स्पाइस जेट द्वारा फिर से 1 दिसंबर से सूरत-मुंबई फ्लाइट का ऑपरेशन किया जाएगा। 78 सीट का फ्लाइट हररोज ऑपरेट की जाएगी। जो सुबह 6.30 बजे उड़ान भरकर मंबई 7.25 को पहुंचेंगी। जबकि रात 8.25 बजे मुंबई से रवाना होकर रात 9.30 बजे सूरत पहुंचेगी।
भावनगर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन
सूरत से भावनगर सप्ताह में तीन दिन 78 सीटर फ्लाइट का अॅपरेशन शुरू किया जाएगा। जिसमें बुध, गुरू और शनि को फ्लाइट का ऑपरेशन किया जाएगा। भावनगर से सुबह 9.10 बजे उड़ान भरकर 10 बजे सूरत पहुंचेंगी। वह फिर से सूरत से सुबह 10.20 बजे उड़ान भरकर 11 बजे भावनगर पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि दिवाली पूर्व नागरिक उड़ान मंत्री पूर्णेश मोदी ने भी सूरत से भावनगर, अमरेली, राजकोट और अहमदाबाद के बीच 9 सीटर विमान सेवा शुरु करने की घोषणा की थी।
Tags: