कोरोना के बाद सूरत के निर्माण क्षेत्र में दिखाई दे रही है जोरदार तेजी

कोरोना के बाद सूरत के निर्माण क्षेत्र में दिखाई दे रही है जोरदार तेजी

सबसे अधिक मार्च महीने में हुआ 24 हजार से भी अधिक दस्तावेजों का पंजीकरण

कोरोना महामारी के सामने लड़ाई के बाद राज्य की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले सूरत का अर्थ तंत्र अब धीरे-धीरे ठीक होने लगा है। सूरत शहर तथा जिले के 18 सब रजिस्टर ऑफिसों में 1 जनवरी 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक 1,70,878 दस्तावेज का पंजीकरण हुआ है।
इन सभी पंजीकरण के चलते सरकार को 8.94 अरब का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान।होने वाले रजिस्ट्रार फीस के चलते भी सरकार को काफी आय हुई है। सूरत शहर तथा जिलों में आई 18 सब रजिस्टर ऑफिसों में हर महीने औसतन 350 से भी अधिक दस्तावेजों का पंजीकरण हो रहा था।
मार्च महीने में सबसे अधिक 24,572 दस्तावेजों का पंजीकरण हुआ था,जबकि सबसे कम मई महीने में 9,539 दस्तावेजों का पंजीकरण हुआ था। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल लगातार बढ़ते जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में राज्य सरकार की तिजोरी और भी अधिक भरे ऐसा माना जा रहा है।



Tags: