
सूरत : सरदार पटेल की जन्मजयंति के अवसर पर शहर भाजपा द्वारा युवा जोडो अभियान
By Loktej
On
लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंति एकता दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा युवा जोडो अभियान अंतर्गत पा'टीदार समाज और युवा वाहीनी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
पाटीदार समाज के युवा तथा हिन्दु वाहिनी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंति एकता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटील की प्रेरणा से सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई झांझमेरा की उपस्थिति में दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम कार्यक्रम में सूबह सूरत शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भाविन टोपीवाला के नेतृत्व में युवा जोडो अभियान में बिपिनभाई तडाविया के साथ भारी संख्या में पाटीदार समाज के युवा राष्ट्रवाद को समर्पित भारतीय जनता पार्टी में जुडे। शाम को हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विकासभाई आहीर के साथ भाजपा में जुडे।
इस अवसर पर सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई झांझमेरा, महामंत्री मुकेश दलाल, किशोर बिंदल और कालुभाई इटालिया, युवा भाजप मोर्चा के महामंत्री पार्थ मेघाणी, विवेक पटेल और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags: