सूरत : ग्रे कपड़े की खरीदी रूकने से व्यापारी मांग रहे हैं पुराने भाव में माल

सूरत : ग्रे कपड़े की खरीदी रूकने से व्यापारी मांग रहे हैं पुराने भाव में माल

भुगतान क्लीयर करने कारखानदार भाव कम-ज्यादा करते है

दीपावली त्योहार पर कपड़ा बाजार में अच्छी खरीदी निकली। दीपावली को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है और वीविंग उद्येग में तेजी भी धीरे-धीरे कम हो रही है। व्यापारियों ने भी अब ग्रे कपड़े की खरीदी रोकने से कामकाज कम हो गया। 
दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही 10-12 दिन की छुट्टी के साथ वीवर्स का वेकेशन तय होनेे दिवाली की तैयारी शुरू कर दी है। कामकाज धीरे-धीरे घट रहा है। व्यापारी नाक दबाने के लिए ग्रे कम और खास करके पुराने भाव में मांग रहे है, हालांकि इस भाव में कोई ग्रे आता ही नहीं। 
आमतौर पर दिवाली से पहले कारखानदारों को पेमेंट क्लीयर करने के लिए रूपयों की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें कीमतों कम-ज्यादा करके करके ग्रे  का निपटान करना पड़ता है। दिवाली से पहले वित्तीय कमी होती और अभी भी यही स्थिति है। कारखानदारों की शिकायत है कि पैसा बाजार में नहीं घूम रहा है।
व्यापारियों ने समय के अनुसार ग्रे खरीदना बंद कर दिया है। दिवाली के बाद होने वाली ग्रे की खरीदी दिवाली पहले करने का कोई मतलब नहीं ऐसा ज्यादातर व्यापारियों का मानना होने से ग्रे की खरीदी कम हो गई। अब जो खरीदी होगी वह दिवाली के बाद ही होगी। 
Tags: