विधानसभा चुनाव की तैयारी : 1 नवंबर से मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की तैयारी :  1 नवंबर से मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम

तीन रविवार और एक शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा

आगामी विधानसभा चुनावों में  मतदाताओं को मताधिकार से वंचित नहीं रह जाए, इसलिए 1 नवंबर से एक विशेष मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसमें तीन रविवार और एक शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सूरत जिला कलेक्टर ने बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं से मतदाता सूची के लिए पंजीकरण कराने की अपील की थी।
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसे में  विशेष मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम-207 शुरू कर दिया है। इस संबंध में सूरत जिला कलेक्टर आयुष ओक द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में सूरत शहर और जिले में 24.58 लाख पुरुष मतदाता, 20.93 लाख महिला मतदाता और 129 थर्ड जनरेशन  के मतदाता हैं। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक एक विशेष मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसमें  जनवरी-2022 तक 18 साल की उम्र हो चुकी हो,  वे युवा मतदाता पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा अगर मतदाता सूची में संशोधन,एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतर किया हो तो  उसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
संक्षेप में मतदाता सूची सुधार से संबंधित सभी कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही 14, 21, 27 और 28 नवंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर के अधिकारी सभी 4546 मतदान केंद्रों पर बैठकर मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य करेंगे।  जिला कलेक्टर ने मतदाताओं से विशेष अपील की है कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं? कोई गलती नहीं?  जो  चुनावी पहचान पत्र है इसममें कोई नाम या पते में कोई भूल तो नहीं ना यह जांच कर लें। अगर कोई भूल है, तो सुधार फॉर्म भरना होगा।
Tags: