सूरत : लघु उद्योग भारती ने वृक्षारोपण के साथ मनाया स्थापना दिवस

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत को दी गई श्रद्धांजलि

सूरत : लघु उद्योग भारती ने वृक्षारोपण के साथ मनाया स्थापना दिवस

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर सूरत महानगर टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह आयोजन गोडादरा क्षेत्र स्थित रुंगटा ग्रीन होम सोसाइटी में हुआ, जहां 11 पौधे लगाकर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में भी पौधारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सूरत महानगर अध्यक्ष रामावतार पारीक ने बताया कि आगामी 3 मई को पंचासरा भवन में एक भव्य उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को “उद्यमी अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संभाग सचिव राजेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव एवं सोसाइटी अध्यक्ष पंकज शर्मा, रसिक पटेल, वीरेंद्र राजावत, प्रदीप सिंह शेखावत, बनवारी पारीक सहित महानगर टीम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Tags: Surat