सूरत : समग्र देश में सर्व प्रथम सूरत नगर निगम कि ई-व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी

सूरत : समग्र देश में सर्व प्रथम सूरत नगर निगम कि ई-व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी

गुरूवार को स्थायी समिति की बैठक में ई -व्हीकल पॉलिसी को मंजुरी दी गयी इस प्रकार की पॉलिसी समग्र देश में सर्व प्रथम सूरत महानगरपालिका ने बनकर मंजूर की।

शहर में समाविष्ठ ग्रीन सीटी में सस्ते दामों पर होगी जलापूर्ति, सारोली-वरियाव आऊटर ‌रिंगरोड सिमेन्ट कोन्क्रीट का बनेगा
ई -व्हीकल को मनपा के वाहन टेक्स में 100 प्रतिशत माफी, 500 चार्जिंग स्टेशन बनेगे
गुरूवार को स्थायी समिति की बैठक में ई व्हीकल पॉलिसी को मंजुरी दी गयी। पालिका ने इलेक्ट्रीक वाहनों को उपयोग को प्रोत्साहित करने इलेक्ट्रीक व्हीकल पॉलिसी तैयार करनेवाली समग्र देश में प्रथम नगर निगम बनी है। इसी के साथ ग्रीन सीटी क्षेत्र जो पहले सुडा में था तभी प्रति 1000 लीटर पानी का भाव 51 रुपये था मगर अब यह क्षेत्र महानगरपालिका में शामिल हो गया है तो पालिका 4 रुपेय प्रति एक हजार लीटर के भाव से पानी देगी। सारोली से वरियाव तक का आऊटर रिंगरोड को 45 करोड की लागत पर डामर का बनाने का काम स्थायी समिति ने स्थगित करके यहा पर सिमेन्ट कोन्क्रीट (सीसी) रोड बनाने का निर्णय लिया है। 
स्थायी समिति अध्यक्ष परेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के सडक़ों पर 2025 तक 40 हजार इलेक्ट्रीक वाहन दौड़ाने का टार्गेट तय किया गया है। इलेक्ट्रीक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए वाहन टेक्स में 100 प्रतिशत माफ सहित लाभ दिए जाएगे। पालिका ने इलेक्ट्रीक वाहनों के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के लिए कमर कसी है।
ई वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए खरीददार को पहले साल वाहन कर में 100 प्रतिशत, दूसरे साल 75 प्रतिशत, तीसरे साल 50 प्रतिशत और चौथे साल 25 प्रतिशत माफी दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी करने वाले को पहले तीन साल एन्वायरमेंट चार्ज में से मुक्ति दी जाएगी। ई- वाहनों केा पालिका संचालित सभी पे एन्ड पार्क में पहले तीन साल के लिए निशुल्क पार्किंग की सुविधा देगी। पालिका कर्मचारी सस्ते दर में लोन पर ई वाहन खरीदी कर सके इसलिए क्रेडिट सोसायटी के साथ संकलन  में रहकर व्यवस्था की जाएगी।
शहर में 500 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे ई-वाहनों के लिए शहर में पर्याप्त मात्रा में चार्जिंग स्टेशन मिले इसलिए पालिका 500 चार्जिंग स्टेशन बनाएंगी। इसमें से पालिका 200 चार्जिंग स्टेशन बनाएंगी। वहीं 150 चार्जिंग स्टेशन पीपीपी के तहत बनाया जाएगा। बाकी के 150 चार्जिंग स्टेशन मॉल, थिएटर, शॉपिंग सेंटर जैसे जगहों में जन जागरूकता अभियान से बनाया जाएगा।
सिटी बस, डोर टू डोर वाहन ई-वाहनों में तब्दील होंगे
पालिका ने तैयार की ई व्हीकल पॉलिसी के सभी वाहन चरणबद्ध इलेक्ट्रीक व्हीकल में तब्दील करने का तय किया गया है। सिटी बस और बीआरटीएस के तहत फिलहाल 741 बस दौड़ रही है। पालिका ने 300 इलेक्ट्रीक बस खरीदने के लिए ऑर्डर दिए है। अगले साल में सभी बस इलेक्ट्रिक की जाएगी। इसके अलावा डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के सभी वाहन इलेक्ट्रिक होगी। ड्रीम सिटी, स्मार्ट सिटी, यूआरडीसीएल सहित सभी कंपनियों के वाहन भी इलेक्ट्रिक होंगे।
Tags: