सूरत : सीनियर सिटिजन्स की सेहत के लिए चैंबर की खास पहल
बढ़ती उम्र में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए टीकाकरण और रेगुलर चेक-अप अनिवार्य: डॉ. विनोद शाह
सूरत।सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सीनियर सिटिजन में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने के उद्देश्य से बजे समृद्धि, नानपुरा में एक विशेष हेल्थ सेशन आयोजित किया।
चैंबर के प्रेसिडेंट निखिल मद्रासी ने कहा कि समाज में सीनियर सिटिजन का महत्व बहुत अधिक है और उनकी स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। चैंबर समय-समय पर समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए उपयोगी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित करता रहता है।
इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डॉ. विनोद शाह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सीनियर सिटिजन के लिए प्रिवेंटिव वैक्सीनेशन और हेल्थकेयर मैनेजमेंट पर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने बताया कि सीनियर सिटिजन में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक वैक्सीनेशन, नियमित हेल्थ चेक-अप और संतुलित जीवनशैली के बारे में जागरूक रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन और उचित हेल्थ केयर से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
डॉ. शाह ने आगे कहा कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर की इम्यूनिटी कम होने लगती है, इसलिए सीनियर सिटिजन को अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए। उन्होंने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने और हेल्दी व एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम की रूपरेखा चैंबर के ग्रुप चेयरमैन राकेश गांधी ने प्रस्तुत की। चैंबर की पब्लिक हेल्थ कमिटी की चेयरपर्सन डॉ. पारुल वडगामा ने डॉ. विनोद शाह का परिचय कराया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, वक्ताओं व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पब्लिक हेल्थ कमिटी के को-चेयरमैन डॉ. राजन देसाई ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर चैंबर के ऑनरेरी ट्रेज़रर सीए मितेश मोदी, एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के चेयरमैन महेश पमनानी सहित कई सदस्य और सीनियर सिटिजन उपस्थित रहे। यह हेल्थ सेशन सीनियर सिटिजन के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ।
