सूरत : शहर में दिसंबर तक नई 100 इलेक्ट्रिक बसें सडक़ों पर दौडेंगी

सूरत : शहर में दिसंबर तक नई 100 इलेक्ट्रिक बसें सडक़ों पर दौडेंगी

2024 के अंत तक शहर के सडक़ों पर 500 ई-बस दौड़ाने का मनपा का आयोजन

शहर में हवा प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। मनपा ने अगले एक वर्ष में शहर का एयर क्वॉलिटी  इन्डेक्ष 15 फीसदी सुधार करने की कवायद शुरू की है। जिसके तहत अगले दो माह में अतिरिक्त 50 इलेक्ट्रीक बस दौड़ाने का आयोजन किया है। अगले तीन साल दौरान शहर में 500 ई-बस दौड़ाने के लिए तंत्र चरणबद्ध आगे बढ़ रहा है।
शहर में मास ट्रान्सपोर्टेशन का व्याप प्रतिदिन बढ़ रहा है। राज्य में सिटी बस का सबसे ज्यादा उपयोग सूरत शहर में हो रहा है। साथ ही पालिका ने व्हीकलों से होने वाला एयर पॉल्यूशन की मात्रा घटाने इलेक्ट्रीक व्हीकल पर जोर देना शुरू किया है। जिसके तहत तंत्र वर्तमान समय में शहर के सडक़ों पर 50 इलेक्ट्रीक बस दौड़ा रहा है। अगले दिसंबर माह के अंत तक और 50 ई-बस ऑनरो डहोगी।
इस संदर्भ में मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने कहा कि सूरत आफत को अवसर में तब्दील करने वाला शहर है। आज सूरत शहर में कुल 1007 इलेक्ट्रीक व्हीकल दौड़ रही है। और 150 इलेक्ट्रीक बस खरीदने के लिए तंत्र द्वारा ऑर्डर दिए गए है। जो निकट के भविष्य में ऑनरोड होगी। साथ ही साथ नई 150 बस खरीदने की कवायद की गई है। शहर के सडक़ों पर फिलहाल जो बस दौड़ रही है इसके कारण प्रदूषण की मात्रा में कुछ हद्द तक कमी आयी है। हालांकि वाहनों के कारण प्रदूषण में हमेशा वृद्धि होती रहती है, ऐसे में प्रदूषण घटाने के लिए इलेक्ट्रीक वाहनों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
40 हजार से ई-व्हीकल दौड़ाने की कवायद
सूरत शहर को एयर पॉल्यूशन से बचाने के लिए अगले सालों में निजी और सरकारी मिलाकर कुल 40 हजार से ई-व्हीकल दौड़ाने पर फोकस किया गया है। इसमें से 2024 तक 500 सिटी बस इलेक्ट्रीक से दौड़ाने का टार्गेट है। ई- व्हीकल को चार्ज करने के लिए पालिका द्वारा एक रूपये प्रति वर्ग मीटर टोकन भाव से दो साल के लिए दिए जाने की बात मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने कहीं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में सूरत देश का पथदर्शक बनेगा
पालिका ने इलेक्ट्रीक वाहनों के लिए व्हीकल पॉलिसी तैयार की है। जो शासकों समक्ष मंजूरी के लिए पेश हुई है। पॉलिसी मंजूरी के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर फिर से एक बार सूरत इलेक्ट्रीक व्हीकल के लिए पथदर्शक बना रहेगा। इलेक्ट्रीक व्हीकल पॉलिसी तैयार करके उसको लागू करने वाला सूरत देश का प्रथम शहर बन जाएगा। मनपा आयुक्त ने बताया कि ई-व्हीकल पॉलिसी राष्ट्रीय स्तर पर अर्बन लोकल एरिया में पहली बार सूरत शहर में लागू होने जा रही है। शासकों की मंजूरी की मुर्हर लगने साथ ही वर्तमान समय में सूरत देश का एकमात्र शहर होगा, जहां ई-व्हीकल पॉलिसी लागू होगी।

Tags: