सूरत : पलसाना के दास्तान गांव में जाली नोट बनाते एक गिरफ्तार, 500 रुपये की 398 नोट जब्त

सूरत :  पलसाना के दास्तान गांव में जाली नोट बनाते एक गिरफ्तार, 500 रुपये की  398 नोट जब्त

जाली नोट, प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई

सूरत जिले के पलसाना के दास्तान गांव में एक व्यक्ति नकली नोट बनाते पकड़ा गया है। पलसाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर  नोट बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत जिले के पलसाना के दास्तान गांव में शिव नगर रेजीडेंसी  में 500 रुपये के नकली नोट बनाया जा रहा था। जिसकी पुलिस को खबर मिली। जिस पर पलसाना पुलिस ने छापेमारी की थी। जिसमें लक्ष्मण राम वरजागाराम पुरोहित नकली नोट बनाते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी  को घर से हिरासत में लिया और जांच पड़ताल की। पुलिस को 500 रुपये के 398 नोट मिले। इसके साथ ही एक प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
Tags: