सूरत : शहर जिले में बुधवार को 6 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव

सूरत : शहर जिले में बुधवार को 6 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव

सूरत शहर के अठवा और रांदेर क्षेत्र में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है, बुधवार को नए ६ लोगों का कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आया

अब तक कुल संक्रमित 143790, स्वस्थ हुए 141587 और एक्टीव मरीज की संख्या 88
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज आठ-दस का रिपोर्ट पोजिटिव आने लगा है। शहर-जिले में बुधवार के नए 06 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 03 मरीज डिस्चार्ज  हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 1,43,790 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। बुधवार को शहर- जिले में एक भी कोरोना मरीज की मौत नही हुई। अब तक शहर जिले में कुल 2115 की मौत हुई और 1,41,587 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 88 एक्टीव कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
बुधवार को सूरत शहर में नए 04 मरीज के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,632 हुई। बुधवार को शहर में कोरोना से एक भी मरीज की चिकित्सा के दौरान मौत नही हुई। अभी तक शहर में कोरोना से 1629 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को कोरोना संक्रमित 03 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक शहर में से 109930 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को नए 04 कोरोना संक्रमित मरीज में रांदेर जोन से 02, अठवा जोन से 01, कतारगाम जोन से 00, उधना जोन से 01, सेन्ट्रल जोन से 00,  वराछा-ए जोन से 00, वराछा-बी जोन से 00, लिंबायत जोन से 00 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 22959 कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 20963 कतारगाम जोन में 15459, लिंबायत जोन में 10717, वराछा-ए जोन में 10869, सेन्ट्रल जोन में 10390, वराछा बी जोन में 10172 और सबसे कम उधना जोन में 10103 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1629 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 486 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजी अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 88 लोग कोरोना के एक्टीव मरीज  है। कोरोना संक्रमण में कमी के साथ सिविल में 08 और स्मीमेर अस्पताल में 05 सहित निजि अस्पताल में कोरोना का उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों की संख्या 13 हो गई है।                                                                                                                         
Tags: