गांधीनगर में पाटिल- पटेल का पावर चला, आप के चलते कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान

गांधीनगर में पाटिल- पटेल का पावर चला, आप के चलते कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान

गांधीनगर महानगरपालिका में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर

गांधीनगर मनपा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। गांधीनगर मनपा में पहली बार भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। इस जीत का श्रेय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल और सीएम पटेल को मिला है। मनपा में भाजपा ने सत्ता काबिज की है। जिसका कमलम में जश्र मनाया जा रहा है।
गुजरात में कुछ दिन पूर्व रूपाणी सहित पूरे कैबिनेट का इस्तीफा लेकर नई सरकार का गठन किया गया था। नया मुख्यमंत्री बनने के बाद गांधीनगर चुनाव भाजपा के लिए पहली परीक्षा थी। इस परीक्षा में भाजपा फूल माक्र्स पास हो गई है। दोपहर 12 बजे के नतीजों में गांधीनगर की  कुल 44 सीटों में से भाजपा को 38, कांग्रेस 1 और आप को 1 सीट मिली है।
सीआर पाटिल की रणनीति से आप और कांग्रेस का सुपड़ा साफ
गांधीनगर में फिर से सीआर पाटिल की रणनीति सफल साबित हुई है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी जोर लगाया था। आम आदमी पार्टी भी जीत का दावा कर रही थी। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया। 2011 में मनपा चुनाव में कांग्रेस जीती थी और 2016 में भी अच्छी सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी है।
गांधीनगर में पहली बार भाजपा ने लहराया परचम
गांधीनगर मनपा चुनाव में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला है। वर्ष 2011 चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता काबिज की थी। वहीं 2016 में टाय हुआ था और भाजपा-कांग्रेस को समान सीट पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार भाजपा को बहुमत मिला है। 2011 में कांग्रेस को 18 और भाजपा 15 सीटों पर जीती थी। वही 2016 में भाजपा- कांग्रेस को 16-16 सीटें मिली थी।
Tags: