सूरत : नई सिविल अस्पताल में बेड फूल, मरीजों के लिए फ्लोर पर बिछाना पड़ा बिस्तर

सूरत : नई सिविल अस्पताल में बेड फूल, मरीजों के लिए फ्लोर पर बिछाना पड़ा बिस्तर

अतिरिक्त वॉर्ड शुरू किया जाएगा

सूरत में जलजन्य और मच्छरजन्य बीमारिया पांव पसार रही है। जिससे नई सिविल अस्पताल के वार्ड में कुछ मरीजों को जमीन पर बिस्तर बिछाकर उपचार दिया जा रहा है। सूरत सहित इलाके में दस्त-उल्टियां, डेंगू, बुखार सहित विविध बीमारी के मरीजों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को मेडिसीन विभाग के छह वॉर्ड में भर्ती करके उपचार करवाया जा रहा है। एक वॉर्ड में 40 से 45 बेड है। हालांकि दो वॉर्ड में बेड की क्षमता से ज्यादा मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वॉर्ड के सभी बेड मरीजों से फूल हो जाने के कारण कुछ मरीजों को जमीन पर बिस्तर लगाकर उपचार करवाया जा रहा है। तो कुछ बेड पर दो मरीजों को रखा गया है।
चिकित्सक सूत्रों का कहना है कि पहले रोजाना 30 से 50 मरीज वॉर्ड में भर्ती होते थे, जो फिलहाल दस्त-उल्टी, बुखार सहित मरीजों की वृद्धि होने से रोजाना 70 से 80 मरीज भर्ती हो रहे है। नई सिविल अधिकारी ने बताया कि उपचार के लिए किसी भी मरीज को मना नहीं किया जाता है। वॉर्ड में पलंग और बिस्तर पर सभी मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है। वॉर्ड में उचित सफाई या बेड की चादर बदली जाती है। मरीजों को तकलीफों का सामना नहीं करना पड़े इसलिए अतिरिक्त वॉर्ड शुरू किया जाएगा।
Tags: