सूरत : बिजली आपूर्ति बहाल करने सराहनीय कार्य के लिए कर्मचारी को अधिकारियों ने किया सम्मानित

सूरत : बिजली आपूर्ति बहाल करने सराहनीय कार्य के लिए कर्मचारी को अधिकारियों ने किया सम्मानित

डीजीवीसीएल कर्मचारी खरवासा में सीने तक भरे पानी में खड़े होकर जान खतरे में डालकर जम्पर का मरम्मत किया

सूरत में बिजली की आपूर्ति करने वाली विज कंपनी डीजीवीसीएल के एक कर्मचारी ने पूरी तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। कर्मचारी ने अपने जान की चिंता किए बिना सीने तक के पानी में खड़े होकर जम्पर की मरम्मत की। जिससे नेक कार्य करने वाले डीजीवीसीएल के कर्मचारी विक्रमभाई पटेल को अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
24 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण पारडी अर्बन फीडर (सचिन ग्रामीण और सूरत के खरवासा उप-मंडल दोनों का संयुक्त फीडर) जो खराबी के कारण बंद हो गया था। सचिन रुरल सब डीवीजन के लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग कर खरवासा सब डीवीजन सेक्शन का डी.ओ. टेपिंग जो पारडी हाई स्कूल के पास नाले के पास स्थित है। उसे दुरुस्त कर 11 केवी पारडी अर्बन फीडर से पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया।  बाद में खरवासा सैक्सन की पूरी बिजली लाइन पर गश्त की। इसी दौरान अंबिकानगर के पास टूटे जम्पर व डी.ओ. का मरम्मत किया और खाड़ी के पास स्थित डी.ओ. टेपिंग के स्थल पर गये। जहां छाती तक भरे पानी में खड़े होकर जंपर की रिपेयरिंग करने का जरुरत पड़ी।  
ड्यूटी कर्मचारी के प्रदर्शन से बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति भी काट दी गई। टैपिंग व डी.ओ. बिछाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। जिससे खरवासा सैक्सन में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस प्रकार, विक्रमभाई की अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण ने बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यपरायणता का एक महान उदाहरण प्रदान किया। विक्रमभाई के इस सराहनीय कार्य के बदले डीजीवीसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद विजयन (IAS) के हाथों सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
Tags: