सूरत : पति के नाइट शिफ्ट में जाने के बाद पड़ोसी करता था दुष्कर्म, पति ने दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत

भाड़े का घर बदल लिए होने के बावजूद रिश्तेदार के बहाने आता था पड़ोसी

पिछले कई समय से सूरत में दुष्कर्म की कई घटनाएँ सामने आ रही है। आए दिन शहर के किसी इलाके से दुष्कर्म की घटना की गूंज सुनाई देती है। शहर के लिंबायत इलाके से दुष्कर्म की ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। जिसमें पीड़ित परिणीता के पति के नाइट शिफ्ट में जाने के बाद आरोपी घर पर आकर महिला के साथ दुष्कर्म करता था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, लिंबायत में रहने वाले परिणित दंपत्ति ने कुछ ही समय पहले अपना भाड़े का घर बदला था। पर इसके बाद भी उसका पड़ोसी उसके किसी रिश्तेदार को मिलने आने का बहाना बनाकर आए दिन पीड़ित के घर आता रहता था। खास तौर पर जब पीड़िता का पति नाइट शिफ्ट में काम पर जाता था। तब वह उसके घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने तुरंत ही पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में आरोपी के सामने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Tags: Rape