
सूरत : सिटी बस की महिला कंडक्टर ने घर में लगाई फांसी
By Loktej
On
पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने पीछे से कमरे में प्रवेश किया तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया
शहर के डिंडोली क्षेत्र के महादेव नगर में सिटी बस की एक महिला कंडक्टर अपने घर में फांसी लगाई हालत में मिली। जबकि सिविल अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दी गई। 108 के एक कर्मचारी ने बताया कि फोन आने के बाद जब स्थल पर पहुंचा तो पति शव को नीचे उचार कर बाइक पर ले जा रहा था। सविता की आत्महत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
मृतक के पति सतीश पाटिल ने कहा कि सविता भेस्तान लोकेशन पर सिटी बस में कंडक्टर का काम करती है। हम दोनों सुबह साथ में ही काम पर जाने के लिए निकलते हैं। मैं आज सविता को काम पर छोड़ कर सैदापुर पेट्रोल पंप पर काम पर चला गया। दोपहर में जब वह घर गया तो उसकी मां ने कहा कि सविता आ गई है और कमरे में कपड़े बदल रही है। मैंने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला, जिससे परेशान होकर पीछे से कमरे में गया तो सविता लटकती हालात में थी। पंखा के साथ दुपट्टे से फांसी लगी पत्नी को देख तुरंत दुपट्टा खोलकर इलाज के लिए बाइक पर ले जा रहा था। तभी रास्ते में 108 मिला और सविता को सिविल लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आगे कहा कि हमारी शादी को 7 साल हो चुके हैं। 5 साल का एक बेटा है। कोई लड़ाई नहीं, हम दोनों साथ में काम पर जाने के लिए निकले थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ड्युटी पर कुछ हु्आ तो नहीं मालूम। हालांकि डिंडोली पुलिस को सविता के आत्महत्या करने की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
Tags: