सूरत में आप के वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष, 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

सूरत में आप के वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष, 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

सूरत भाजपा में आम आदमी पार्टी के वोर्ड नं. ३ के उपाध्यक्ष शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा की इस नाम का कोई व्यक्ति हमारी वोर्ड लिस्ट में नही है।

आप से बीजेपी में शामिल हुए शैलेश गजेरा ने बताया कि वह आप में वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष थे,  भगवा दुपट्टा पहनने वाला किसी भी पद पर नहीं था - आप प्रवक्ता
सूरत शहर भाजपा कार्यालय  कमलम में आम आदमी पार्टी छोडकर आए  पदाधिकारी और कार्यकर्ता  भाजपा में शामिल हुए। हैरानी की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष शैलेश गजेरा आप छोड़कर भाजपा में शामिल  होने का दावा किया। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 3 के लिए नियुक्तियों की सूची की घोषणा की थी जिसमें शैलेश गजेरा किसी भी पद पर नहीं थे। आप ने भाजपा के दावे पर सवाल खड़े किए। 
शैलेश गजेरा ने मंच पर कहा कि वह आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। शैलेश गजेरा ने कहा, मैं वार्ड नंबर तीन का उपाध्यक्ष हूं और मेरी सहयोगी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी से हाथ मिलाया, इस मंच पर भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा ने दावा किया कि कमलम कार्यालय में 300 से 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए । इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।  
सूरत शहर भाजपा के अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष शैलेश गजेरा भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि शैलेश गजेरा आज आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
शैलेश गजेरा किसी पद पर नही थे - आप प्रवक्ता योगेश जाधवानी, भाजपा में शामिल होनेवालों की आप की सदस्यता रसीद जारी करे
आप प्रवक्ता योगेश जाधवानी ने कहा,'शैलेश गजेरा हमारे वार्ड नंबर 3 के उपाध्यक्ष नहीं हैं। वार्ड नंबर 3 के नियुक्तियों की सूची भी उन्होने मीडिया के समक्ष पेश की। आप ने बीजेपी को चुनौती दी कि शैलेश गजेरा से आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद की रसीद घोषित की जाए। भाजपा ने आप पर वार्ड नंबर का उपाध्यक्ष घोषित कर मीडिया में झूठा प्रचार करने का झूठा आरोप लगाया था। अगर सच है तो आम आदमी पार्टी के कितने कार्यकर्ता शामिल हुए हैं, जिनमें बीजेपी के शैलेश गजेरा भी शामिल हैं उनकी सूची भी सार्वजनिक की जाए।
Tags: