
सूरत में कांग्रेस ने किसानों और कृषि को बचाने के लिए अभियान चलाया
By Loktej
On
सूरत के ओलपाड तहसिल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कानून के खिलाफ तथा किसान एवं कृषी को बचाने के लिए अभियान चलाने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
ओलपाड में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस द्वारा राज्य में भाजपा सरकार की विफलता को उजागर करते हुए राज्यव्यापी 'जन संपर्क अभियान' के तहत राज्य में विपक्ष के नेता परेशभाई धनानी की अध्यक्षता में किसान-खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत सूरत जिले के ओलपाड में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों में विधायक और सूरत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंदभाई चौधरी, किसान और सहकारिता नेता दर्शनभाई नायक, अशोकभाई अधेवाल, मनहरभाई पटेल, अनिलभाई कंतारी, ओलपाड तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेंद्रभाई देसाई, युवा नेता धर्मेशभाई पटेल और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेशभाई धाननी, आनंदभाई चौधरी, दर्शनभाई नायक और अन्य को ओलपाड पुलिस ने विरोध के दौरान हिरासत में लिया।
Tags: