सूरत : सखी मंडलों की एक हजार बहनों को एक करोड़ रुपये ब्याज मुक्त ऋण सहायता प्रदान की गई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में नारी गौरव दिवस आयोजित

 मुख्यमंत्री  विजयभाई रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री  नितिनभाई पटेल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को सुशासन  के पांच वर्ष सबक साथ, सबका विकास के तहत 4 अगस्त को अडाजण में  महानगर पालिाक स्तर पर महिलाओं की आर्थिक उन्नति के साथ  वे आत्मनिर्भर बन सके तथा आर्थिक उपार्जन के लिए नारी गौरव दिवस अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  ईश्वरभाई परमार की अध्यक्षता में लोन वितरण सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर मंत्री परमार ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में नारी को नारी तू नारायणी और यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता' शब्दों से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम में भी नारी का अनोखा योगदान रहा है। राज्य सरकार ने संपत्ति पंजीकरण में महिलाओं को भी राहत दी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।  महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने आज राज्य भर में 140 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा, "नए गुजरात के निर्माण में महिलाओं के समर्थन और नेतृत्व से हमारा गुजरात निश्चित रूप से अधिक गतिवान और  आत्मनिर्भर बनेगा। 
 इस मौके पर शहर की मेयर श्रीमती हेमालीबेन बोघावाला ने कहा कि राज्य सरकार की कई महिला प्रधान योजनाएं चल रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष के समकक्ष बन गई हैं। भारतीय महिलाओं ने हाल ही में ओलंपिक महोत्सव में पदक जीतकर पूरी दुनिया में अपना नाम अंकित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाएं अधिक सशक्त बनकर अब राज्य सरकार से ऋण की मदद से 'आत्मनिर्भर महिला' के लक्ष्य को प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर विधायक  अरविंद राणा ने राज्य में विजयभाई रूपाणी की सरकार के पांच वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का विवरण दिया।  नगर आयुक्त बच्छानिधि पाणि ने कहा कि नारी गौरव दिवस के अवसर पर महिला उत्कर्ष योजना के तहत सूरत शहर के 100 स्वयं सहायता समूहों को रुपये की ऋण सहायता दी गई है।  इस अवसर पर उप महापौर दिनेशभाई जोधाणी, महिला उत्कर्ष योजना समिति की सदस्य उर्वशीबेन, नगरसेवक एवं समाज के नेता उपस्थित थे। 
Tags: