सूरत : पाटीदार नेता धीरू गजेरा आज आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे

सूरत :  पाटीदार नेता धीरू गजेरा आज आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे

सूरत में पाटीदार समाज से धीरूभाई गजेरा भाजपा मे जुडनेवाले है, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटील की उपस्थिति में गजेरा की होगी घर वापसी।

सूरत भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल द्वारा भगवा दुपट्टा पहनकर घर वापसी करेंगे
पाटीदार नेता धीरू गजेरा के भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी की खबर पर अब आधिकारिक मुहर लग जाएगी। आज शनिवार शाम 5 बजे सूरत के उधाना स्थित भारतीय जनता पार्टी कमलम कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। भाजपा के विधायक रहे और फिर कांग्रेस में गए धीरू गजेरा की बीजेपी में आज घर वापसी होगी। 
धीरू गजेरा मूल जनसंघ में सक्रिय थे जिसके बाद वे भाजपा में विधायक चुने गए। वह 1995 से 2007 तक भाजपा से जुड़े रहे। उसके बाद वह भाजपा से अलग हो गए और कांग्रेस में शामिल हो गए। एक तरह से धीरू गजेरा भाजपा में घर वापसी कर रहे हैं। पाटीदार समाज में गजेरा परिवार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर काफी चर्चा में रहता है। धीरू गजेरा पाटीदार समाज का एक बड़ा चेहरा हैं। लेकिन अब यह संशय बना हुआ है कि वे राजनीतिक रूप से कितने सफल हो सकते हैं। वह कांग्रेस से लगातार चार बार चुनाव हार चुके है। 
धीरू गजेरा राजनीतिक मंच से भाषण देकर खूब वाहवाही बटोरते हैं लेकिन वोट पाने में नाकाम रहते हैं। कांग्रेस का कमजोर संगठन और उनका व्यक्तिगत कद भी अब राजनीतिक रूप से कम हो गया है। पाटीदार नेता के तौर पर बीजेपी को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं इस पर भी काफी चर्चा हो रही है। 
आज शनिवार को सूरत भाजपा कार्यालय में धीरू गजेरा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटील की उपस्तिथि में भाजपा मे घर वापसी करनेवाले हैं। 
Tags: