सूरतः बीजेपी के गढ़ समान अडाजन-रांदेर के 400 से ज्यादा कार्यकर्ता आप में शामिल
By Loktej
On
सूरत महानगरपालिका के चुनाव में आम आदमी पार्टी के २७ उम्मेदवारों के विजयी होने के साथ शहर मे आप का संगठन बढने लगा है, भाजपा में से भी कई नाराज कार्यकर्ता आप में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
पिछले डेढ़ महीने में 1000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहना आप का स्कार्फ
सूरत में आम आदमी पार्टी द्वारा ताडवाडी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का स्कार्फ और टोपी पहनने की चर्चा ने शङर भाजपा संगठन में जोर पकडा है।
सूरत शहर में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की पकड़ कमजोर साबित हो रही है। अलग-अलग इलाकों से बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला आज भी देखने को मिला। रविवार को ताडवाडी क्षेत्र के 400 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ महीने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल के सूरत से करीब 1000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता आप में शामिल हुए हैं।
अडाजन रांदेर क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। लेकिन आज विभिन्न सोसायटीयों के प्रतिनिधियों द्वारा आम आदमी पार्टी का स्कार्फ और टोपी पहनने से भारतीय जनता पार्टी के शहर संगठन में हड़कंप मच गया है।क्योंकि जिस इलाके में आम आदमी पार्टी का संगठन बेहद कमजोर है, वहां भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार आम आदमी पार्टी में शामिल होने के पीछे का कारण यह है कि लोगों को वह बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिसके वे हकदार हैं और इससे स्थानीय सोसायटीयों के अध्यक्षों में भी नाराजगी है।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया की मौजूदगी में आज कुछ भाजपा कार्यकर्ता और वोर्डनेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हाल ही में अडाजण इलाके में भारतीय जनता पार्टी के विरोध में हिमगिरी सोसाइटी के बाहर बैनर लगाए गए थे। गौरतलब है कि यह इलाका महापौर का इलाका है और इसी इलाके में बीजेपी के प्रति लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के नगर अध्यक्ष निरंजन जंजमेरा ने भी यही बात कही हम कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि उनकी शिकायतें क्या हैं और उन्हें मनाने की भी कोशिश करेंगे। हालांकि अभी तक निगम चुनाव के बाद भाजपा छोडकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वापस लाने का भाजपा और उसके नेताओं द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है।
पिछले डेढ़ महीने में सूरत शहर भारतीय जनता पार्टी के कुल 1000 से अधिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। कामराज विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 कार्यकर्ता 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खाटोदरा क्षेत्र के 100 से अधिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मई महिने के दौरान में अनुमानित 300 कार्यकर्ता भाजपा में से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
Tags: