सूरत शहर कांग्रेस द्वारा कार को हाथों से धक्का लगाकर पेट्रोल-डीजल के भाव वृध्दि का विरोध किया

सूरत शहर कांग्रेस द्वारा कार को हाथों से धक्का लगाकर  पेट्रोल-डीजल के भाव वृध्दि का विरोध किया

सूरत शहर कांग्रेस द्वारा शनिवार को शहर अलग अलग क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की भाववृध्दि का विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

उधना तीन रास्ता, सोशीयो सर्कल, लिंबायत में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करने पर पुलिस ने हिरासत मे लिया
सूरत शहर में केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार वृध्दि के खिलाफ शहर कांग्रेस समिति द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र में  लगातार दुसरे दिन विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया । हाथो में बैनर और प्लेकार्ड लेकर निकले कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सूत्रोच्चार करने पर पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। 
पेट्रोल ‌डीजल  के भावों में हो रही वृध्दि के खिलाफ शहर कांग्रेस समिति के मार्गदर्शन से उधना विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उधना तीन रास्ते पर, मजुरा विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशीयो सर्कल पर तथा लिंबायत विधान सभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिंबायत सुभाषनगर सर्कल पर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एकत्रित होकर हाथों में बैनर तथा प्लेकार्ड लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ सूत्रोच्चार कर रहे थी तभी पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी और पुर्व पार्षद तथा कामदार नेता सुरेश सोनवणे की अगुवाई में उधना विधानसभा शहर कांग्रेस समिति के प्रभारी कृणाल सुर्यवंशी की अगुवाई में उधना तीन रास्ते के पास उडुपी होटल के सामने विरोध प्रदर्शन करने पर उधना पुलिस ने हिरासतल में लिया। हरीश सुर्यवंशी, सुरेश सोनवणे, कृणाल सुर्यवंशी, आशिष राय, संगीताबेन राठोड, सतिषभाई धुमाल, सुनाश शेख, रामुभाई राजपूत, बबलुभाई राजपूत, शैलेषभाई राजपुत, किशोरभाई शींदे, विशाल सोनवणे, संतोष शुक्ला, रफीकभाई भगवानभाई आदी कार्यकरो को हिरासत में लेने के बाद उधना पुलिस थाने ले गए और थोडी देर के बाद छोड दिया। 
सूरत शहर कांग्रेस इंचार्ज अध्यक्ष नैषद देसाई के साथ मजुरा विधानसभा कांग्रेस के ‌इंचार्ज अशोक कोठारी, रूषीन रायका की अगुवाई में सोशीयो सर्कल पर विरोध प्रदर्शन करने पर खटोदारा पुलिस ने हिरासत में लिया। कार को धक्का मारते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोल पंप की ओर ले जाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लिंबायत विधानसभा  में कांग्रेस अग्रणी एवं पुर्व पार्षद असलम सायकलवाला की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। सूत्रोच्चार कर रहे कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को लिंबायत पुलिस ने हिरासत में लिया। 
Tags: