सूरतः पेट्रोल डिजल और गैस के भाव वृध्दि के खिलाफ जिले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सूरतः पेट्रोल डिजल और गैस के भाव वृध्दि के खिलाफ जिले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सूरत जिला कांग्रेस समिति ने ओलपाड तहसिल के देलाड पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डिजल के भाववृध्दि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

गरीब, श्रमिक, मजदुरों की महंगाई की आवाज को कांग्रेस ने उठाया हैः दर्शन नायक
पेट्रोल डिजल  और गैस के भाव में लगातार हो रही वृध्दि के खिलाफ गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटि द्वारा समग्र राज्य में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत शुक्रवार को देलाड पाटिया पेट्रोल पंप के पास ओलपाड तालुरा कांग्रेस कमिटि ने कोविड गाईडलाईन के साथ विरोध प्रदर्शन किया। 
सूरत जिला कांग्रेस क‌मिटी के आदेश से ओलपाड तालुका कांग्रेस कमिटि ने देलाड पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सूबह विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में किसान ए‍वं स्थानिय कांग्रेस अग्रणी दर्शन नायक, ओलपाड के कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्र देसाई, डी.एल.पटेल, मनोज पटेल, धर्मेश पटेल, बलवंत पटेल, अनिल पटेल, सुनिल पटेल, हसमुख आहिर, धर्मेन्द्रसिंह महिडा, कांतिभाई पटेल, सिध्दार्थ कंथारिया, प्रविणभाई पटेल, कांतिभाई , सुरेश पंचाल सहित कांग्रेस अग्रणी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर दर्शन नायक ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के टेक्स के कारण गुजरात में पेट्रोल डिजल  की भाव वृध्दि प्रजा को सहन करनी पड रही है। पेट्रोल डिजल  के भाव बढने के साथ सभी जीवनावश्यक चीजवस्तुओं के भाव बढ़ने से सामान्य प्रजा को असर होती है। कोरोनाकाल के दौरान गरीब, श्रमिक और मजदुरों को दो समय की रोटी के लिए काफी मुस्किलों को सामना करना पड रहा है। प्रजा की आवाज को कांग्रेस ने उठाया है और यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया है। पेट्रोल डिजल  और गैस में हुई भाव वृध्दि वापस नही ली जाती है तो आगामी दिनों में आंदोलन के लिए लोगों को तैयार रहने को कहा है। 
Tags: