सूरतः रांदेर में रात्रि कर्फ्यू के बीच बुटलेगर ने जन्मदिन मनाया

बुटलेगर भी पुलिस के बाद सार्वजनिक रूप से मना रहे जन्मदिन

शहर में पुलिस कर्मियों हो या बूटलेगर्स  अपना जन्मदिन सार्वजनिक रूप से मनाने से नहीं चूकते।  ऐसा वीडियो आये दिन वायरल हो रहे हैं।  सार्वजनिक रूप से अपना जन्मदिन मनाते हुए बूटलेगर चिकना का एक वीडियो वायरल होने के बाद रांदेर पुलिस ने खुद शिकायत कर्ता बनकर मामला दर्ज किया है। शहर में पुलिस को चनौति समान एक के बाद एक जन्मदिन सार्वजनिर रुप से मनाने से पुलिस आयुक्त की घोषणा सहित रात के कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन हो रहा है। यदि आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो तो कानून का सरेआम उल्लंघन करने वाले तत्वों की शान ठेकाने आवे ऐसी मांग आम जनता ने की है। 
रांदेर पुलिस द्वारा सूचीबद्ध बूटलेगर सईद उर्फ ​​चिकना अब्दुल रज्जाक शेख, सफी, इरफान और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रांदेर इलाके में बूटलेगर सईद चिकना ने रात के कर्फ्यू के बावजूद दोस्तों के साथ रात 2 बजे गोराट रोड पर एक पार्टी प्लॉट के बगल में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। समारोह में पुलिसकर्मियों के रिक्शा चालकों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
 सईद चिकना का जन्मदिन दो-तीन रिक्शा चालकों की मौजूदगी में मनाया गया। रात के कर्फ्यू के दौरान जहां पुलिस लोगों को पकड़ 1000 रुपये दंड वसूल रही हैं, वहीं लिस्टेड बुटलेगरों के जन्म दिन के आयोजन का वीडियो वायरल होने से लोगों में रोष व्याप्त है। जश्न में पुलिस रिक्शा चालकों को बचा लिया ऐसी आवाज उठ रही है। 
Tags: