पुराने सूरत शहर से मूल सूरती लोगों को आयोजन पुर्वक हटाने का आरोप

पुराने सूरत शहर से मूल सूरती लोगों को आयोजन पुर्वक हटाने का आरोप

सूरत महानगरपालिका की संकलन बैठख में सेन्ट्रल जोन के पार्षद ने आरोप लगाया की मूल सूरती लोगों को हटाने का आयोजनपुर्वक षडयंत्र अधिकारियों द्वारा रचा जा रहा है।

अधिकारीयों की मिलीभगत में अवैध रूप से पांच से सात मंजिल तक हो रहा निर्माण 
सूरत सेन्ट्रल जोन की संकलन बैठक हंगामेदार रही जिसमें भाजपा के पार्षदोने अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पे एन्ड पार्क जैसे मुद्दो उठाए। इस दौरान पार्षद ने पालिका के अधिकारियो पर आरोप लगाया की पुराने शहर (ओल्ड सीटी) से आयोजन पुर्वक मुल सूरती लोगों को हटाने का षडयंत्र चल रहा है। 
महापौर हेमालीबेन बोघावाला की अध्यक्षता में शहर के सभी जोन में पिछले एक महिने के दौरान संकलन बैठक का आयोजन किया था। जिसमें मंगलवार को अंतिम संकलन बैठख सेन्ट्रल जोन के पार्षदो और मनपा अधिकारियों के साथ मनपा मुख्यालय के सरदार भवन में आयोजित हुई। इस बैठख में पार्षदों ने अवैध निर्माण, रास्तो पर अतिक्रमण, पे एन्ड पार्क जैसी समस्या के निराकण की मांग की। कादरशाह की नाल, गोपीतलाव, नवसारी बजार जैसे क्षेत्र में पालिका के रास्तों पर अतिक्रमण की बात पार्षदों ने संकलन बैठख में रखी। 
मनपा आयुक्त ने पार्षदो की समस्या के बाद कहा कि सेन्ट्रल जोन की जर्जरीत इमारतों को दस दिनों की नोटीस देकर उतारने का आदेश ‌अधिकारियों को दिया। अशांत धारा का सेन्ट्रल जोन में कडाई से पालन हो इस प्रकार की कार्यवाही करने को भी कहा। 
पार्षद संजय दलाल ने कहा की शहर में सबसे अधिक सेन्ट्रल जोन में अवैध निर्माण हो रहा है। 180 से अधिक मकानों पर अवैध रूप से 7 से अधिक मंजिल तक का निर्माण किया गया है। यह सब अधिकारियों की मिलिभगत में हो रहा है। अधिकारी रुपये लेकर अवैध निर्माण को नजरअंदाज कर रहे है। पार्षद ने मनपा के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुल सूरती लोगों को ओल्ड सीटी पुराने शहर से हटाने का आयोजन पुर्वक षडयंत्र रचा जा रहा है। हिन्दु समाज के लोग अगर चार मंजिल के उपर निर्माण करते है तो पालिका के अधिकारी तोडने के लिए चले आते है वही मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अवैध रूप से पांचवी, छठ्टी और सातवी मंजिल तक का निर्माण धडल्ले से चल रहा है। 
इस प्रकार के पार्षद आरोप पर मनपा आयुक्त ने सेन्ट्रल जोन के अधिकारियों से कहा कि पिछले एक साल के दौरान सेन्ट्रल जोन ने अवैध निर्माण कि कितनी नोटीस जारी की, कितने लोगों से दंड वसूला और कितने अवैध निर्माण को तोडा गया उसकी जानकारी दो दिनों में मांगी है। 
सभी जोन में संकलन बैठक का सफलतापुर्वक आयोजन होने के बाद समपान अवसर पर शासक पक्ष के नेता अमितसिंह राजुपत ने कहा कि गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने सेन्ट्रल जोन को वेसू और सीटीलाईड रोड की तरह बनाने का सपना देखा है। सेन्ट्रल जोन के अधिकारी नियमों के तहत काम करे । 
Tags: