सूरत के उद्यमी मांगरोल में फार्म हाउस में बारगर्ल के साथ पकडाए

सूरत के उद्यमी मांगरोल में फार्म हाउस में बारगर्ल के साथ पकडाए

पुलिस ने फार्म हाउस में छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया, मुंबई से बुलाई गई थी कॉलगर्ल

मांगरोल के आसरमा में स्थित फार्म हाउस में सूरत के दो मिल मालिक मुंबई की बार गर्ल के साथ मौज मस्ती करते पकड़े गए। पुलिस ने फार्म हाउस में छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक और बार गर्ल बुलाने वाले के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल पुलिस क्षेत्र में आसरमा गांव की सीमा में ग्रीनविला फार्म हाउस में देह व्यापार के लिए मुंबई से बारगर्ल बुलाई गई है। यह जानकारी मांगरोल के हेड कांस्टेबल पहले अमित को मिली थी। जिसके अनुसार पुलिस ने देर रात आसरमा गांव में फार्म हाउस पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने मुंबई की बार गर्ल मुस्कान और सूरत के दो रईशजादे रितेश मांगुकिया और किशन रमेश कोदरिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही वराछा के निवासी हैं।
दोनों ने यह बात स्वीकार की थी कि सूरत के राजू नाम के दलाल के माध्यम से इन्होंने कालगर्ल बुलाई थी। यह दोनों सडकमार्ग से सूरत आई थी। इसके बाद उसे ग्रीनविला फार्म हाउस ले जाया गया। सूरत के परेश कोटरिया के फार्म हाउस में एक रात के लिए 2000 रूपए किराया लिया जाता।  रितेश और किशन सूरत कामरेज तथा लसकाना में टेक्सटाइल के साथ जुड़े हैं। इसके अलावा दोनों के मिल भी है। मांगरोल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जांच कार्यवाही आगे बढ़ाई है। इसके अलावा दलाल राजू को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Gujarat