सूरत में घर की छत ढहने से दो बच्चों की मौत, माता-पिता घायल

सूरत  में घर की छत ढहने से दो बच्चों की मौत, माता-पिता घायल

सूरत के उधना अंबर नगर में रात्रि दौरान छत ढहने से गहरी निंद में सो रहे दो बच्चो की मौत हो गई और माता पिता गंभीर रुप से घायल होने पर उन्हे चि‌कित्सा दी जा रही है।

उधना अंबर नगर में देर रात अचानक छत ढहने से हुई दुर्घटना
सूरत शहर के उधना क्षेत्र में देर रात एक मकान की छत ढहने से दो बच्चों समेत चार लोग दब गए।  घटनास्थल पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे से चारों को बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया इस घटना में माता-पिता घायल हुए हैं।  
सूरत दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सूरत के उधना क्षेत्र की अंबर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय नरेश बंसीलाल खटिक ड्राइवरी कर परिवार का जीवनयापन करते हैं। परिवार में 35 वर्षीय पत्नी शारदा खटिक, 11 वर्षीय पुत्र नैतिक और 8 वर्षीय पुत्री निधि खटिक शामिल है। बीती रात नरेश खटिक पलंग पर और पत्नी व दो बच्चे जमीन पर सो रहे थे। देर रात करीब पौने बारह बजे अचानक मकान की छत भरभरा कर ढह गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। खबर मिलते ही फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मलबे में दबे परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने नैतिक और निधि को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना में पति-पत्नी भी घायल हुए हैं और दोनों की स्थिति स्थिर है। 
Tags: