सूरत के गोडादरा में रात्रि कर्फ्यु के दौरान महिला पर फायरींग

सूरत के गोडादरा में रात्रि कर्फ्यु के दौरान महिला पर फायरींग

सूरत के गोडादरा क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के पास रात्रि कर्फ्यु के दौरान महिला पर फायरीग की घटना सामने आने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की।

फायरींग की घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की
गोडादरा क्षेत्र के महाराणा प्रताप चोक के पास रात्रि कर्फ्यु  के दौरान एक श्रमजीवी महिला पर फायरींग हुआ था। कर्फ्यु के दौरान फायरींग की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे। महिला को गोली लगने पर उसे तत्काल चिकित्सा के लिए निजि अस्पताल में भर्ती किया गया। 
गोडादरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक के पास रात दसेक बजे के आसपास संगीताबेन कचरा फेंकने आयी थी। इस दौरान वहा पर एक युवक आकर मेरा जन्मदिवस है मुझे आशिर्वाद दो ऐसा कहकर युवकने महिला पर फायरींग करके फरार हो गया। 4 संतानों की माता संगीताबेन गोविदंभाई आहिर दिन में घरकाम करती है और शाम को घर के बाहर आलु प्याज बेचकर घरखर्च में मददरूप होती है। संगीताबेन पर फायरींग करनेवाला रामु गोस्वामी घर के नजदीक ही शराब का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अधिक जांच शुरू की है। रात्रि कर्फ्यु के दौरान फायरींग की घटना से कानुन व्यवस्था पर सवाल उपस्थित हुए है। डिंडोली पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है। संगीताबेन पर फायरींग करने पर उनके नाक के पास गोली लगी है। संगीताबेन को निजि अस्पताल में चिकित्सा दी जा रही है। 
Tags: