सूरत : 500 से अधिक महिला वकीलों ने 'मर्दानी-3' और तिलक होली के साथ रचा इतिहास; गुजरात का पहला सफल संयुक्त आयोजन
टीम प्रीति जोशी की अनूठी पहल: कानून की रक्षा करने वाले हाथों ने फिल्म से ली 'प्रेरणा' और 'हौसले' की सीख; सूरत बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
सूरत।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘टीम प्रीति जोशी’ की ओर से एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म प्रदर्शन और तिलक होली उत्सव का संयोजन किया गया।
इस अवसर पर सूरत के साथ-साथ अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर से आई महिला वकीलों सहित कुल लगभग 502 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत प्रेरणादायक फिल्म मर्दानी 3 की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसे सभी उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा। फिल्म के माध्यम से महिलाओं को साहस, आत्मविश्वास और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश मिला। उपस्थित बहनों ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए सराहा।
फिल्म प्रदर्शन के बाद तिलक होली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सौहार्द और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस तरह का संयुक्त कार्यक्रम पूरे गुजरात में अपनी तरह का पहला सफल आयोजन रहा।
टीम प्रीति जोशी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें सशक्तिकरण और एकजुटता का संदेश देना था, जो पूरी तरह सफल रहा।
