सूरत में कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन में नए 1864 मरीज और 26 की मौत

सूरत शहर जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान हररोज कोरोना वायरस संक्रमण का नया रिकोर्ड तुट रहा है, सरकारी और निजि अस्पतालों में बेड की संख्या कम होने लगी है।

अब तक 81376 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1378, स्वस्थ हुए 71156, एक्टिव मरीज 8842
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक १८०० से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में गुरूवार को नए 1864 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 808 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 81,376 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्र से 1 और शहरी क्षेत्र से 25 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1378 की मौत हुई और 71,156 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 8842 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
गुरूवार को सूरत शहर में नए 1551 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 63141 हुई। गुरूवार को शहर के वराछा-ए जोन के पुणा गांव क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 6 5 वर्षीय पुरूष की सिविल होस्पीटल में, वराछा-ए जोन के लंबे हनुमान रोड क्षेत्र से 34 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के जहांगीरपुरा क्षेत्र से 64 वर्षीय महिला की बाप्स अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 83 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के एल.पी.सवाणी रोड क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की युनाईटेड ग्रीन अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के सरथाणा जकात नाका क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पतला में, वराछा-बी जोन के योगी चौक क्षेत्र से 43 वर्षी महिला की मिशन अस्पताल में,  रांदेर जोन के पालनपुर पाटीया क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 50 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पतला में, वराछा-ए जोन के कापोद्रा क्षेत्र से 58 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, अठवा जोन के अलथाण क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 61 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 61 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, अठवा जोन के अलथाण क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, अठवा जोन के वेसू क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-ए जोन क्षेत्र के वराछा क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन में सरथाण जकातनाका  क्षेत्र से 32 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के रूस्तमपुरा क्षेत्र से 50 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,रांदेर जोन के जहांगीरपुरा क्षेत्र से 64 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, लिंबायत जोन में लिंबायत क्षेत्र से 66 वर्षीय महिला की किरण अस्पताल में, लिंबायत जोन के लिंबायत क्षेत्र से 75 वर्षीय पुरूष की  स्मीमेरअस्पताल में, उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 52 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में , लिंबायत जोन के परवत पाटीया क्षेत्र से 46 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में और अठवा जोन के  घोडदौड रोड क्षेत्र से 59 वर्षीय महिला की महावीर अस्पताल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1078 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरूवार को कोरोना संक्रमित नए 631 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 55,631 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
गुरूवार को नए 1551 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 263, रांदेर जोन से 277, लिंबायत जोन से 129, कतारगाम जोन से 279, सेन्ट्रल जोन से 143, वराछा-ए जोन से 181, वराछा-बी जोन से 131 और  उधना जोन से 148 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 12744 कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 10202, कतारगाम जोन में 9127, लिंबायत जोन में 6540, वराछा-ए जोन में 6591, सेन्ट्रल जोन में 6252, वराछा बी जोन में 5866 और सबसे कम उधना जोन में 5819 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1078 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 300 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 8842 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: