सूरत भाजपा कार्यालय से इंजेक्शन वितरण पर आप का तंज; शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी करेंगे!?

सूरत भाजपा कार्यालय से इंजेक्शन वितरण पर आप का तंज; शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी करेंगे!?

रेमड़ेसिविर इंजेक्शन के भाजपा कार्यालय से हुये वितरण को लेकर विरोध पक्ष के नेता ने कंसा भाजपा पर तंज़

सूरत शहर में प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय से कोरोना में कारगर माने जाने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन का वितरण करवाया था। इसके बाद से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने इस बात को पकड़ कर विरोध शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में आम आदमी पार्टी के विपक्ष के नेता धर्मेश भंडेरी ने पत्रकार परिषद आयोजित करके नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, सरकार के पास इंजेक्शन नहीं है, तो भाजपा कार्यालय इंजेक्शन बाँट रही है। इसी तरह श्मशान में भी लाश जलाने के लिए जगह नहीं है, तो क्या भाजपा अपने कार्यालय पर शवों का अंतिम संस्कार करने का प्रबंधन करेगी। 
धर्मेश भँड़ेरी कहते है कि,   2 दिन पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 3,00,000 इंजेक्शन देने की बात करके गए थे। इसके बाद शनिवार को कलेक्टर डॉ. धवल पटेल ने निजी हॉस्पिटल को देने के लिए इंजेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है ऐसा कहा था। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पाटिल के कार्यालय से इंजेक्शन दी जाने की बात कही जा रही है। सवाल यह है कि सरकार के पास इंजेक्शन नहीं है तो भाजप के पास कैसे इंजेक्शन आ गया? इंजेक्शन पर राजनीति क्यों की जा रही है। सूरत के नागरिकों को परेशान किए जाने का गंदा काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पास इंजेक्शन नहीं है और भाजपा प्रदेश प्रमुख के पास इंजेक्शन है। इस प्रकार का विरोधाभास कब तक चलेगा? साथ ही भाजपा को इंजेक्शन वितरण करने की का लाइसेंस किसने दिया। भाजपा कानून का सरेआम उल्लंघन कर रही है। 
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि सिविल हॉस्पिटल के पास अतिरिक्त रेमे़डेसिविर का स्टॉक नहीं है। इसलिए निजी हॉस्पिटल को इंजेक्शन देना बंद किया है। ऐसे में  अतिरिक्त इंजेक्शन कैसे आ गए राज्य में कौन कोरोना तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने में असफल रही है। सरकार यदि काम नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दे। यदि इस्तीफा दे दोगे और चुपचाप बैठ जाओगे तो भी गुजरात की प्रजा को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सूरत की प्रजा की मदद करने के लिए डॉक्टर से गुहार लगाई। आम आदमी पार्टी आइसोलेशन सेंटर तैयार करने के लिए भी तैयारियां कर रहा है, जिसके लिए डॉक्टरों से सहकार और सहयोग की अपील की थी।